ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
देश

जो दिखा है उस पर ‘अल्लाह’ लिखा है, ज्ञानवापी मस्जिद में कोई त्रिशूल नहीं है…मुस्लिम पक्ष का दावा

ज्ञानवापी परिसर में लगातार ASI सर्वे का काम चल रहा है। इसी बीच सर्वे के चौथा दिन यानि सोमवार को मुस्लिम पक्ष ने दावा किया है कि ज्ञानवापी मस्जिद में दिख रहा त्रिशूल चिन्ह, त्रिशूल नहीं बल्कि वह ‘अल्लाह’ लिखा हुआ है।  वहीं, मुस्लिम पक्ष के वकील ने बताया उर्दू में त्रिशूल की तरह ही अल्लाह लिखने पर भी दिखता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मुगल काल में कई ऐसे सिक्के चलन में थे जिस पर स्वास्तिक कमल और हिंदू चिन्ह बने रहते थे।

आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को ज्ञानवापी की सरंचना को पूरी तरह समझने के लिए सैटेलाइट के जरिए इसकी 3डी मैपिंग की गई। जिसके बाद ज्ञानवापी की तीनों गुंबदों का सर्वे किया गया। रविवार को सर्वे का काम सुबह आठ बजे से पांच बजे तक चला था। सर्वे के दौरान ज्ञानवापी में एएसआई के 58 लोग, हिन्दू पक्ष से 8 लोग और मुस्लिम पक्ष से तीन लोग मौजदू रहे। कोर्ट के आदेशानुसार सर्वे की टीम को 2 सिंतबर तक रिपोर्ट देनी है।

गुंबदों में मिले 20 से अधिक आले
रविवार को ज्ञानवापी के गुंबदों का सर्वे किया गया, जिसमें इन गुंबदों की गोलाकार छत मिली है, जिस पर कई तरह के डिजाइन हैं। यहां की दीवारों में मंदिरों में दिखने वाली 20 से अधिक आले यानी दीवार में बना अलमारियां मिली है। इन आलों की संरचना व आसपास उभरे कुछ चिन्ह मिले हैं जिनकी 3डी मैपिंग की गई है। हिन्दू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि गुंबदों का वैज्ञानिक परीक्षण किया गया है। तहखानों की सफाई करा दी गई है। टीम ने यहां की फोटोग्राफी और मैपिंग का काम किया। वहीं व्यास जी के तहखाने का भी सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि सर्वे के काम में और समय भी लग सकता है।

Related Articles

Back to top button