ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
देश

‘पंचायतों की अनदेखी की, बस कागजों में हुई कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर बड़ा उदाहरण…कांग्रेस पर PM मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के चार दशक बाद तक पार्टी को यह समझ नहीं आया कि गांवों में पंचायती राज प्रणाली लागू करना कितना जरूरी है। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो दिवसीय कार्यक्रम ‘हरियाणा क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद’ का उद्घाटन करने के बाद यह टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस के राज में पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए।”

जम्मू कश्मीर पर विपक्ष ने नहीं दिया ध्यान

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद 4 दशक तक कांग्रेस (Congress) को यह समझ ही नहीं आया था कि गांवों में पंचायतीराज व्यवस्था (Panchayati Raj system) लागू करना कितना आवश्यक है। पीएम मोदी ने कहा कि इसके बाद जो जिला पंचायत व्यवस्था बनी भी, उसे कांग्रेस शासन में अपने हाल पर छोड़ दिया गया था। कांग्रेस के राज में पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त करने के ठोस प्रयास कभी नहीं किए गए. ज्यादातर कार्रवाई आंकड़ों में और कागजों में ही सीमित रही। जम्मू-कश्मीर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। पीएम मोदी ने कहा कि आर्टिकल 370 (Article 370) हटने के बाद कश्मीर में पहली बार ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक के चुनाव हुए हैं, इनमें अब वहां 33 हजार से ज्यादा स्थानीय जनप्रतिनिधि निर्वाचित हुए। पहली बार वहां जमीनी स्तर पर लोकतंत्र स्थापित हुआ है।

विकास की राह पर भारत

पीएम मोदी ने कहा कि देश आज विकासित भारत के लक्ष्य को हासिल करने और ‘अमृत काल’ के प्रस्तावों को साकार करने की दिशा में एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘इस अमृत काल की 25 साल की यात्रा के दौरान हमें पिछले दशकों के अनुभवों को भी याद रखना होगा।” पीएम मोदी ने कहा, ‘‘विकसित भारत का मार्ग टियर-2, टियर-3 शहरों और गांवों से होकर गुजरता है। मुख्य शहरों से दूर के स्थानों और छोटे शहरों में उम्मीद की नयी किरण एवं ऊर्जा दिखाई देती है।” प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के चार दशक बाद तक उसे यह समझ नहीं आया कि गांवों में पंचायती राज प्रणाली लागू करना कितना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जिला पंचायत प्रणाली को भी भाग्य भरोसे छोड़ दिया था। फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख ओपी धनखड़ और अन्य नेता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button