ब्रेकिंग
Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ... Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै... Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ... Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से 'जिला समृद... Ujjain News: युवाओं को परिपक्व न मानकर अलग न करें; AI और नई सोच देश को देगी दिशा— स्वामी अवधेशानंद ग... Delhi Crime News: रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के आरोपी कैदी की निर्मम हत्या, दोपहर 12 बजे हुई वारदात ...
विदेश

ऑस्ट्रेलियाई इस्लामी विद्वान ने कहा- कश्मीर न कभी पाकिस्तान का हिस्सा था न होगा

वाशिंगटन/सिडनीः अमेरिका में एक ऑस्ट्रेलियाई इस्लामी विद्वान ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के खिलाफ बयान देकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। उन्होंने पाक को यह कहकर स्तब्ध कर दिया है कि कश्मीर उसका हिस्सा न था और न ही कभी होगा।

खुद को सुधारवादी इमाम बताने वाले इमाम मुहम्मद तावहीदी ने जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए हटाए जाने पर कहा कि कश्मीर कभी भी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं था और न ही कश्मीर कभी भी पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और कश्मीर दोनों ही भारत के अंग हैं। विवादास्पद ऑस्ट्रेलियाई शिया इमाम ने ट्वीट किया, ‘हिंदू धर्म से इस्लाम ग्रहण करने वाले मुसलमान यह तथ्य कभी भी नहीं बदल सकते कि पूरा क्षेत्र ही ‘हिंदू भूमि’ है। भारत सिर्फ पाकिस्तान से ही नहीं, बल्कि इस्लाम से भी पुराना है। इस संबंध में ईमानदार रहें।’

इमाम मुहम्मद तावहीदी खुद को शांति का प्रवर्तक बताते हैं। उन्होंने अपनी चर्चित किताब ‘फार-लेफ्ट फार-राइट, कीप अ बैलेंस इन लाइफ’ में कट्टरपंथ को सिरे से खारिज किया गया है। अपने हाल के ट्वीट में तावहीदी ने कहा था कि मेरे ज्यादातर अनुयायी आमतौर पर अच्छे लोग हैं। इनसे ही मुझे कट्टरपंथियों से लड़ने की ताकत मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button