ब्रेकिंग
Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन
व्यापार

देश के सबसे बड़े आईपीओ में पैसा लगाने का आज आखिरी दिन, निवेशकों से कैसा मिल रहा रिस्पॉन्स ?

आज सोमवार यानी 9 मई की शाम को यह आईपीओ क्लोज हो जाएगा. मतलब आपके पास निवेश के लिए सिर्फ आज का दिन शेष है. यह इश्यू 4 मई को रिटेल निवेशकों के लिए ओपन हुआ था.

LIC IPO : क्या आपने भी अभी देश के सबसे बड़े आईपीओ में पैसा नहीं लगाया है. अगर इस आईपीओ में निवेश करने की आपकी भी प्लानिंग है तो फटाफट आज यह काम निपटा लें. आज सोमवार यानी 9 मई की शाम को यह आईपीओ क्लोज हो जाएगा. मतलब आपके पास सिर्फ आज का दिन शेष है. यह इश्यू 4 मई को रिटेल निवेशकों के लिए ओपन हुआ था.

वहीं, इस आईपीओ को निवेशकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. आज पांचवे दिन 1.72 गुना सब्सक्राइब हो चुका है. अब तक सबसे ज्यादा जोश पॉलिसीहोल्डर्स ने दिखाया है और इनके लिए आरक्षित हिस्से को 4.80 गुना बोलियां मिली है. एंप्लाईज और पॉलिसीहोल्डर्स के लिए रिज़र्व हिस्सा पहले दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था. वहीं BSE पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक सबसे कम बोली क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) के हिस्से के लिए मिली है.

इससे पहले 2 मई को एंकर निवेशकों से 5,627 करोड़ रुपये एलआईसी ने जुटा लिए हैं. एंकर निवेशकों में 71 फीसदी हिस्सेदारी घरेलू म्यूचुअल फंडों ने खरीदी है. इस आईपीओ के जरिये अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 21,000 करोड़ रुपये जुटाने की सरकार की योजना है.

आईपीओ का डिटेल

एलआईसी आईपीओ का प्राइस बैंड 902-949 रुपये प्रति शेयर है.एलआईसी आईपीओ का लॉट साइज 15 शेयर का है.एलआईसी आईपीओ में खुदरा निवेशक अधिकतम 14 लॉट ले पाएंगे.एलआईसी आईपीओ में सरकार की बिक रही है 3.5 फीसदी हिस्सेदारी .एलआईसी आईपीओ का साइज 21,000 करोड़ रुपये का.एलआईसी आईपीओ 17 मई को लिस्ट हो सकता है.एलआईसी आईपीओ में रिटेल निवेशकों को 45 रुपये प्रति शेयर की छूट.एलआईसी आईपीओ में एलआईसी के बीमाधारकों को 60 रुपये प्रति शेयर की छूट.ये भी पढ़ें– इंडियन बैंक ने लॉन्च किया डिजिटल ब्रोकिंग सोल्यूशन- ‘e-broking’, आसानी से ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट खोल सकेंगे ग्राहक

ग्रे मार्केट में क्या है भाव

इश्यू खुलने के बाद ग्रे मार्केट में LIC के शेयर का प्रीमियम (ग्रे मार्केट प्रीमियम- GMP) लगातार घटता जा रहा है. इश्यू खुलने के पहले यह 90 रुपये पर पहुंच गया था और इश्यू खुलने के एक दिन पहले 85 रुपये पर था. इसके बाद से इसका ग्रे मार्केट में प्रीमियम कम होता जा रहा है. बाजार के मौजूदा हालात का ग्रे मार्केट भाव पर भी असर दिख रहा है.

Related Articles

Back to top button