ब्रेकिंग
Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग... Kawardha News: हनुमान मंदिर में बड़ी चोरी, भगवान का चांदी का मुकुट ले उड़े चोर, भक्तों में भारी आक्र... Kawardha News: दिल्ली से कोरबा जा रही कार हॉफ नदी में गिरी, ब्लैक स्पॉट के कारण लगातार हो रहे हादसे
व्यापार

LIC IPO में बोली लगाने का आज आखिरी मौका, रविवार को पांचवें दिन 1.79 गुना हुआ सब्सक्राइब

नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम का आईपीओ, देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम है, जो सोमवार (9 मई) यानी आज बंद हो जाएगा। ऐसे में जो भी लोग एलआईसी आईपीओ के लिए बोली लगाना चाहते हैं, उनके पास आज आखिरी मौका है। बता दें कि इससे पहले रविवार को एलआईसी आईपीओ 1.79 गुना सब्सक्राइब हुआ। स्टॉक एक्सचेंजों पर शाम 7 बजे पोस्ट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 16,20,78,067 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 29,08,27,860 बोलियां प्राप्त हुईं। हालांकि, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर (QIB) श्रेणी को अभी तक पूरी तरह से सब्सक्राइब नहीं किया गया है। इस खंड के लिए खराब प्रतिक्रिया मिली है। निर्धारित किए गए कुल शेयरों में से 0.67 प्रतिशत शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं।

गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) की बात करें तो इस श्रेणी के लिए आरक्षित 2,96,48,427 शेयरों के लिए कुल 3,67,73,040 बोलियां प्राप्त हुईं, जो 1.24 गुना सब्सक्रिप्शन को दर्शाती हैं। वहीं, खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों ने अपने खंड के लिए 6.9 करोड़ शेयरों की पेशकश के मुकाबले 10.99 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई हैं, जो 1.59 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन को दर्शाती हैं। इसके अलावा, कुल में से, पॉलिसीधारकों के हिस्से को 5.04 गुना जबकि कर्मचारियों वाले हिस्से को 3.79 गुना सब्सक्राइब किया गया।

गौरतलब है कि एलआईसी ने निर्गम के लिए 902-949 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। प्रस्ताव में पात्र कर्मचारियों और पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षण शामिल है। खुदरा निवेशकों और पात्र कर्मचारियों को प्रति शेयर 45 रुपये की छूट मिलेगी, जबकि पॉलिसीधारकों को प्रति शेयर 60 रुपये की छूट मिलेगी। सरकार का लक्ष्य बिक्री के लिए ऑफर (OFS) के माध्यम से बीमा दिग्गज में 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी को कम करके लगभग 21,000 करोड़ रुपये जुटाना है।

एलआईसी ने अपने आईपीओ के आकार को मौजूदा बाजार स्थितियों के कारण पहले तय किए गए 5 प्रतिशत से घटाकर 3.5 प्रतिशत कर दिया था। करीब 20,557 करोड़ रुपये के घटे आकार के बाद भी एलआईसी का आईपीओ देश में अब तक का सबसे बड़ा आरंभिक सार्वजनिक निर्गम है।

Related Articles

Back to top button