ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर तुड़वा दी युवती की शादी

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में प्यार में नाकाम सिरफिरे की करतूत ने हर किसी को सकते में डाल दिया है। मामला दमुआ थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक ने सोशल मीडिया में फर्जी आईडी बनाकर युवती को बदनाम करने की साजिश रची और शादी तुड़वा दी। पिछले कुछ दिनों में जिले में इस तरह का दूसरा मामला सामने आया है जहां पर आरोपी ने युवती की फर्जी आईडी बनाई और बदनाम करने के लिए फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। दमुआ के नंदन में रहने वाले युवक ने प्यार में नाकाम होने पर युवती के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और फोटो अपलोड कर दी। इसके बाद आरोपी युवक ने युवती के होने वाले पति को फोटो भेजकर उसकी शादी तुड़वा दी। इस बात की जानकारी जब युवती के पिता को लगी तो शिकायत दमुआ थाने में की गई।  शिकायत पर पुलिस ने हेमंत पिता रामकिशोर बावरिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 509 तथा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button