ब्रेकिंग
BJP ने गुजरात में की 'सबसे बड़ी सर्जरी'! सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़ सभी 16 मंत्रियों का इस्तीफा, आज ... दबंगों की क्रूरता की हद! अवैध खनन का विरोध करने पर दलित युवक पर किया पेशाब, जातिगत गालियां दीं और जम... परीक्षा से बचने का नायाब तरीका: छात्रों ने फैलाई 'प्रिंसिपल की मौत' की अफवाह, सच्चाई जानने से पहले श... यमुना में 'जहर' कौन घोल रहा? सौरभ भारद्वाज ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर बोला सीधा हमला, 'केमिकल क्यों ड... दीपावली पर जगमग होगा मुरादाबाद, जलेंगे 11 लाख दीप, 1500 ड्रोन से दिखेगा भव्य शो ऐतिहासिक फैसला! पाकिस्तान में आवारा कुत्तों की हत्या पर सरकार के खिलाफ दर्ज होगा केस, जानवरों के अधि... कोयला खदानों और बांगो बांध से विस्थापन का दर्द, SECL को अदानी को सौंपने की तैयारी: आलोक शुक्ला हवन कुंड बना मौत का कारण! घी डालने के लिए झुकी महिला की ओढ़नी में लगी आग, भीषण रूप से झुलसने के बाद ... केजरीवाल का गुजरात सरकार पर बड़ा हमला: 'किसानों के दमन में जुटी', AAP के 2 नेताओं की गिरफ्तारी पर गर... जैसलमेर बस हादसा: मृतकों की संख्या पर बड़ा सवाल! 22 शव निकालने के बाद भी बस में मिले कंकाल, आखिर कित...
विदेश

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ संसद के उद्घाटन सत्र में नहीं होंगी शामिल

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को चलने फिरने में परेशानी हो रही है। इस कारण वे ब्रिटिश संसद के सत्र के परंपरागत उद्घाटन के मौके पर मौजूद नहीं रहेंगी। महारानी के महल बकिंघम पैलेस ने सोमवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि 96 वर्षीय एलिजाबेथ ने अपने डॉक्टरों के परामर्श से अनिच्छापूर्वक यह फैसला लिया है। पैलेस की ओर से जारी बयान में यह भी कहा गया है कि महारानी के अनुरोध पर संबंधित प्राधिकारियों ने प्रिंस ऑफ वेल्स को महारानी की ओर से अभिभाषण पढ़ने की सहमति दे दी है। इस मौके पर ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज भी उपस्थिति रहेंगे।

महारानी का अभिभाषण, ब्रिटिश सरकार द्वारा लिखा जाता है। यह शाही और राजनीतिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है। भारत में भी संसद सत्रों के शुभारंभ के मौके पर राष्ट्रपति का अभिभाषण होता है। ब्रिटेन में सत्र का शुभारंभ करना महारानी का एक महत्वपूर्ण संवैधानिक कर्तव्य है। सत्र की शुरुआत का यह अहम कार्यक्रम होता है। यह महारानी के बगैर नहीं हो सकता। इस बार महारानी एलिजाबेथ ने यह जिम्मेदारी प्रिंस ऑफ वेल्स (प्रिंस चार्ल्स ) और प्रिंस ऑफ कैम्ब्रिज (प्रिंस विलियम ) को दी है। ये दोनों ब्रिटेन के सलाहकार हैं।

Related Articles

Back to top button