ब्रेकिंग
IGI Airport News: दिल्ली में तेज आंधी-बारिश का कहर; एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त, उड़ानें प्रभाव... Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ...
देश

आंध्र को विशेष दर्जा: जगन बोले- 250 तक सिमटती BJP, तो सशर्त समर्थन देकर मनवाते मांग

नई दिल्लीः वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगनमोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रविवार को यहां उनके आवास पर मुलाकात कर आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर चर्चा की। वहीं जब उनसे पूछा गया कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य दर्जे पर क्या बात हुई, इस पर जगन ने कहा कि अगर भाजरा 250 सीटों पर सिमट जाती तो हालात अलग होते। हम तब विशेष राज्य का दर्जा देने की लिखित शर्त पर भाजपा को समर्थन देते लेकिन अब वैसा कुछ नहीं है।
जगन रेड्डी ने कहा कि भाजपा के पास बहुमत है लेकिन फिर भी हम विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठाते रहेंगे। शाह से अचानक मुलाकात पर जगन ने कहा कि वे भारत के दूसरे सबसे शक्तिशाली व्यक्ति हैं। इसलिए हमने आंध्र की भलाई के लिए देश के नंबर 1 और नंबर 2 शक्तिशाली व्यक्ति से मुलाकात की। वहीं दिल्ली आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके पीछे पीएम मोदी और शाह को राज्यों की वित्तीय स्थिति के बारे में जानकारी देना और उनसे उनका समर्थन मांगना एक कारण है। गौरतलब है कि रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस को आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में 175 सीटों में से 151 सीटों पर और लोकसभा की 25 सीटों में से 22 सीटों पर प्रचंड जीत मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button