ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
उत्तरप्रदेश

क्लाइव रोड का नाम अतुल माहेश्वरी के नाम पर करने का रखा प्रस्ताव

सिविल लाइंस स्थित क्लाइव रोड अब पत्रकारिता, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले अमर उजाला के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी के नाम से जानी जाएगी। सड़कों के नाम बदलने के क्रम में मंगलवार को क्लाइव रोड का नाम अतुल माहेश्वरी मार्ग करने के प्रस्ताव पर निगम के सदन में सर्वसम्मति से मुहर लग गई। सदन की बैठक में मौजूद सभी पार्षदों ने प्रस्ताव पर ध्वनिमत से मंजूरी दी। इसके बाद जल्द ही सड़क पर बदले हुए नाम का बोर्ड भी लग जाएगा।

नगर निगम सदन की बैठक में मंगलवार को क्लाइव रोड का नाम अतुल माहेश्वरी के नाम पर करने का प्रस्ताव रखा गया। यह प्रस्ताव 2018 में नगर निगम को दिया गया था, लेकिन कोरोना के कारण यह अटका हुआ था। निगम की कमेटी से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद उसे सदन के पटल पर रखा गया, जहां सभी पार्षदों की मौजूदगी में इसे पूर्ण बहुमत से मंजूरी मिली।

Related Articles

Back to top button