ब्रेकिंग
Modi Govt 12 Years: एनडीए बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना; चंद्रबाबू नायडू और अमित श... PoJK Unrest: पाक अधिकृत कश्मीर में सुरक्षा बलों का दमन; प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, कई लोगों की मौत ... Mumbai Flyover Controversy: 250 करोड़ का मृणालताई गोरे फ्लाईओवर विवादों में; उद्घाटन के बाद ही सतह प... Khurram Parvez Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को दी जमानत; UAPA मामले में... Chhattisgarh News: 'चावल वाले बाबा' नरेंद्र नयन शास्त्री दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार; महासमुंद पुल... UP Panchayat Chunav: उत्तर प्रदेश में अंतिम मतदाता सूची जारी; 12.58 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान, जानें... West Bengal Political Crisis: टीएमसी में फूट! काकोली घोष दस्तीदार और शत्रुघ्न सिन्हा समेत 19 सांसदों... Corruption Case: नकली दवा घोटाले का आरोपी और इंस्पेक्टर गिरफ्तार; CBI ने किया 3 करोड़ की रिश्वत के न... Mussoorie Road Accident: मसूरी में दर्दनाक हादसा; ब्रेक फेल होने से 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, ... Sayani Ghosh Political Journey: ममता बनर्जी की 'शिष्या' सयानी घोष का हृदय परिवर्तन; टीएमसी छोड़ एनडीए...
विदेश

थाइलैंड के ‘फर्ज़ी बाबा’ के आश्रम से निकली लाशें, अनुयायियों को देता था अपना मलमूत्र

भारत ही नहीं विदेशों में भी ढोंगी बाबाओं की भरमार है। एक ऐसा ही मामला थाइलैंड से सामने आया है जहां की पुलिस ने एक ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है। इस बाबा पर आरोप है कि यह अपने अनुयायियों को मलमूत्र पिलाता था। यह घटना थाइलैंड के चाइयाफम की है। इस बाबा का नाम थावी नानरा है और इसकी उम्र 75 साल है। इस ढोंगी बाबा के बारे में यह दावा किया गया है कि उसके अनुयायी मूत्र पीते थे और मल भी खाते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि अनुयायियों को लगता था कि मल खाने से और मूत्र पीने से वे बीमारियों से बचे रहेंगे। इतना ही नहीं पुलिस ने उसके आश्रम से करीब 11 अनुयायियों की लाश बरामद की हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि थावी नानरा ने लोगों की जमीन पर अवैध कब्‍जा किया हुआ है। साथ ही बाबा द्वारा कोरोना नियमों के उल्‍लंघन की बात भी सामने आई। इसके अलावा पुलिस में एक महिला के लापता होने की शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि महिला बाबा के पास गई थी और वापस नहीं लौटी। बाबा को जंगल में मौजूद उसके आश्रम से गिरफ्तार किया गया। जब पुलिस इस फर्जी बाबा को गिरफ्तार कर ले जा रही थी, तो बाबा के अनुयायियों ने बवाल काट दिया। रिपोर्ट के मुताबिक आश्रम से जो लाशें बरामद हुई हैं वे सभी ताबूत में थीं।

Related Articles

Back to top button