ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
व्यापार

शार्ट टर्म एफडी में अभी निवेश है ज्यादा फायदेमंद, ब्याज दर और बढ़ने की है उम्मीद

एफडी में निवेश करने वालों के लिए यह सही मौका है. बढ़ते ब्याज दर के इस दौर में शार्ट टर्म एफडी में निवेश ज्यादा फायदेमंद है. अगर आप अभी शार्ट टर्म एफडी में निवेश करते हैं तो ब्याज दरों में अगली बढ़ोतरी होने तक मौजूदा एफडी मैच्योर हो जाएगी. इससे मिली राशि को आप बढ़ी हुई ब्याज दर वाली एफडी में दोबारा निवेश कर ज्यादा कमाई कर सकते हैं.

नई दिल्ली. इस साल जनवरी से तमाम बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर ब्याज की दरों में इजाफा करना शुरू कर दिया है. मई में रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट और सीआरआर (नकद आरक्षित अनुपात) में बढ़ोतरी के बाद बैंक दोबारा से एफडी की ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं. इस बात की पूरी संभावना है कि आगे भी रिजर्व बैंक महंगाई को नियंत्रित करने के लिए दरों में बढ़ोतरी कर सकता है.

एफडी में निवेश करने वालों के लिए यह सही मौका है. बढ़ते ब्याज दर के इस दौर में शार्ट टर्म एफडी में निवेश ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि जिस समय आप एफडी कराते हैं उस समय के ब्याज दर पर मैच्योरिटी के समय कुल राशि मिलती है. अगर आप अभी शार्ट टर्म एफडी में निवेश करते हैं तो ब्याज दरों में अगली बढ़ोतरी होने तक मौजूदा एफडी मैच्योर हो जाएगी. इससे मिली राशि को आप बढ़ी हुई ब्याज दर वाली एफडी में दोबारा निवेश कर ज्यादा कमाई कर सकते हैं.

1-2 साल तक की एफडी अभी फायदेमंदबढ़ते ब्याज दर के इस दौर में 1-2 साल तक की एफडी में निवेश करना ज्यादा फायदे का सौदा साबित हो सकता है. अभी कई ऐसे बैंक हैं जो 1 साल की एफडी पर ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं. 2 करोड़ रुपये तक की 1 साल की एफडी पर निजी क्षेत्र का आरबीएल बैंक सबसे ज्यादा 6.25 फीसदी ब्याज दे रहा है. इसी तरह, इंडसइंड बैंक 6 फीसदी और बंधन बैंक 5.75 फीसदी ब्याज दे रहा है. इसके अलावा निजी क्षेत्र का आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 5.75 फीसदी और डीसीबी बैंक 5.55 फीसदी ब्याज दे रहा है.

जहां तक 2 साल की एफडी की बात है तो इंडसइंड बैंक और आरबीएल बैंक सबसे ज्यादा 6.5 फीसदी ब्याज दे रहे हैं. बंधन बैंक और डीसीबी बैंक 6.25 फीसदी ब्याज दे रहे हैं. जबकि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 5.75 फीसदी ब्याज 2 साल की एफडी पर दे रहा है. जब एफडी मैच्योर हो जाए तो आप उस राशि को एक नई एफडी में फिर से निवेश कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button