ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मध्यप्रदेश

जबलपुर में 2 जून को होगा प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ने और गरीब कल्याण के लिए 2 जून को जबलपुर में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दिन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम होंगे। रोजगार दिवस पर प्रदेश के लगभग दो लाख युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है। साथ ही गरीब कल्याण के लिए संबल 2.0 योजना और इसके पोर्टल का शुभारंभ भी होगा। राज्यसभा सांसद श्री जे.पी. नड्डा की गरिमामय उपस्थिति में यह कार्यक्रम होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में रोजगार दिवस, मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना और निर्माण श्रमिकों को अनुग्रह सहायता वितरण के लिए होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव श्रम श्री सचिन सिन्हा, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री उमाकांत उमराव, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री मनीष सिंह, सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम श्री पी. नरहरि और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर सृजित करना और युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सभी बैंक लक्ष्य तय कर योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में रोजगार, स्व-रोजगार और जन-कल्याण के लिए जारी प्रयासों और नवाचारों को अन्य राज्यों से भी साझा किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संबल 2.0 योजना और पोर्टल के शुभारंभ में विद्यार्थियों और युवाओं को भी जोड़ा जाए। बैठक से वर्चुअली जुड़े कलेक्टर जबलपुर ने जानकारी दी कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में होगा।

Related Articles

Back to top button