ब्रेकिंग
Aurangabad Road Accident: बिहार में बड़ा हादसा, नहर में गिरी स्कूली बच्चों से भरी वैन; 13 घायल Jeetu Patwari Arrest Warrant: ग्वालियर कोर्ट का बड़ा एक्शन, एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिला... Ayodhya Temple Case: चढ़ावा चोरी प्रकरण पर बोले चंपत राय, SIT रिपोर्ट के इंतजार में ट्रस्ट के महासचि... Indian Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी बाजार पर संकट, 'सुपर अल नीनो' से क्यों... WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट
देश

पुणे में माता-पिता ने 2 साल 22 कुत्तों के बीच 11 साल के बच्चे को किया कैद

पुणे के कोंढवा इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मां-बाप ने 11 साल के बेटे को 22 कुत्तों के साथ पिछले 2 साल से कैद कर रखा था। हालांकि, माता-पिता अकसर उससे मिलने आया करते थे। पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस ने फ्लैट पर दबिश दी और बच्चे को बेजुबानों के साथ मुक्त करवाया। बुधवार देर रात इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुणे पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सरदार पाटिल ने बताया कि बच्चे को घर में गलत ढंग से कैद करने के लिए हमने संजय लोधरिया और शीतल लोधरिया को अरेस्ट किया है। दोनों कोंढवा की कृष्णाई बिल्डिंग में रहते हैं। इन्होंने अपने घर में 22 कुत्तों को रखा हुआ था। पाटिल ने बताया कि आरोपी दंपती खाना देने के लिए घर में आते थे और फिर कुछ देर वहां रहने के बाद वापस चले जाते थे।

कृष्णाई बिल्डिंग के रहने वाले कुछ लोगों ने घर में कैद बच्चे को खिड़की पर खड़े होकर अजीब हरकत करते हुए देखा, इसके बाद चाइल्ड लाइन की अनुराधा सहस्रबुद्धे को फोन करके इसकी जानकारी दी। यह बच्चा आमतौर पर बालकनी या खिड़की पर बैठा रहता था। घर में से दिन भर कुत्तों के भौंकने की आवाज आती थी। पिछले एक सप्ताह से घर से दुर्गन्ध आ रही थी, जिसके बाद पड़ोसियों ने परेशान होकर शिकायत की।

जांच में सामने आया है कि आरोपी दंपती को कुत्ते पालने का शौक था। वे घर में अकसर कुत्ते लाते थे और उन्हीं के साथ रहने से बच्चे में भी वैसे ही लक्षण आ गए। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि बच्चा खिड़की में बैठकर कुत्ते जैसी हरकतें करता था। कोरोना के कारण स्कूल दो साल बंद थे। जब स्कूल शुरू हुआ तो बच्चे ने स्कूल में दूसरे बच्चों को कुत्ते की तरह काटा भी। पुलिस इन दावों की पुष्टि के लिए गुरुवार को स्कूल जाकर मामले की जांच करेगी।

Related Articles

Back to top button