ब्रेकिंग
Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज... Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का रिव्यू, वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में छा ग... Apple iPhone Duo Repair Cost: एप्पल का नया फोल्डेबल फोन खरीदना जितना महंगा, स्क्रीन रिपेयर कराना उसस... Papankusha Ekadashi 2026 Date: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों ... Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में रोंगटे खड़े देने वाली घटना, 10 साल की नाबालिग ने 18 महीने क... Varanasi Sarnath Blast Case: वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी... Pakur Murder Case: झारखंड के पाकुड़ में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के ज... Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्...
विदेश

उत्तर कोरिया में कोविड-19 के पहले मामले की पुष्टि, किम जोंग उन ने पूरे देश में लगा दिया लॉकडाउन

सियोल, रायटर्स। उत्तर कोरिया में दो साल बाद कोरोना का पहला केस मिला है। नए केस की पुष्टि के बाद किम जोंग उन ने अपील की है कि कोरोना से बचाव के उपायों को और अधिक बढ़ाया जाए और इनका सख्ती से पालन किया जाए। साथ ही देश में लॉकडाउन (lock down) का आदेश दिया गया है। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि गुरुवार को राजधानी प्योंगयांग में कुछ लोगों के सैंपल की जांच की गई थी। इनमें कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि हुई। समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक लोगों को घरों के भीतर रहने को कहा गया है और अधिकारियों द्वारा राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।

दो साल तक दूसरे देशों की यात्रा और व्यापार पर लगाया था प्रतिबंध
बता दें कि 2020 की शुरुआत में दुनिया भर में कोरोनावायरस फैलने से पहले उत्तर कोरिया ने वायरस को रोकने के लिए गंभीर और सख्त कदम उठाए थे. सरकार ने कोरोना जैसे लक्षण वाले लोगों को छोड़ दिया था और दो साल के लिए दूसरे देशों की यात्रा और व्यापार को रोक दिया था. पहले से परमाणु हथियारों और मिसाइल को लेकर झेल रहे प्रतिबंधों के बाद कोरोना से बचाव के लिए व्यापार और विजिटर्स की एंट्री से नॉर्थ कोरिया की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान हुआ था.

Related Articles

Back to top button