ब्रेकिंग
JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां
देश

चिन्मयानंद मामले पर भड़की प्रियंका गांधी, कहा- महिलाओं की सुरक्षा में नाकाम यूपी सरकार

भाजपा के पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ बलात्कार के आरोप को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि क्या आरोपी का संबंध भाजपा से होने के कारण राज्य की पुलिस सुस्त है?

PunjabKesari

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि उप्र की भाजपा सरकार ने अपनी हरकतों से साफ कर दिया है कि उसका महिला सुरक्षा से कोई वास्ता नहीं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर क्यों शिकायतकर्ता लड़की को दोबारा प्रेस के सामने सुरक्षा की गुहार लगानी पड़ रही है? आखिर उत्तर प्रदेश की पुलिस सुस्त क्यों है? क्योंकि आरोपी का संबंध भाजपा से है?

गौरतलब है कि एक छात्रा ने चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि इसके कई बार गुहार लगाने के बावजूद उत्तर प्रदेश की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की और आरोपी से पूछताछ भी नहीं की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button