ब्रेकिंग
Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख... Navratri 2026 Date & Muhurat: नवरात्रि पर बन रहे हैं बेहद दुर्लभ योग, जानिए नौ दिनों के स्वरूपों की ...
देश

विलय के विरोध में लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय से निपटा लें अपने जरूरी काम

बैंकों के महाविलय के खिलाफ अब बैंकिंग सेक्टर की ट्रेड यूनियनों ने प्रदर्शन करने का फैसला किया है। चार ट्रेड यूनियन संगठनों ने 25 सितंबर की आधी रात से 27 सितंबर की मध्यरात्रि तक हड़ताल बुलाई है। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण इस महीने लगातार चार दिन तक बैंक बंद रहेंगे। अगर कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं तो बैंकों के काम-काज पर असर होगा। लिहाजा ऐसे में ग्राहकों को इस हड़ताल के हिसाब से ही अपने बैंक के काम निपटा लेने चाहिए।

चार दिन बंद रहेंगे बैंक
26 सितंबर को गुरुवार है और 27 को शुक्रवार। इन दो दिन हड़ताल की वजह से बैंकों में काम नहीं होगा। इसके बाद 28 सितंबर को चौथा शनिवार है, जिसकी वजह से बैंक में अवकाश होगा। 29 को रविवार का अवकाश है। ऐसे में बैंक सीधे 30 सितंबर को खुलेंगे। हड़ताल का आह्वान ऑल इंडिया बैंक ऑफि‍सर्स कन्‍फेडरेशन (एआईबीओसी), ऑल इंडिया बैंक ऑफ‍िसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए), इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस (आईएनबीओसी) और नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स (एनओबीओ) ने किया है।

वित्त मंत्री ने की 10 सरकारी बैंकों के विलय की घोषणा
बता दें कि हाल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 10 सरकारी बैंकों के महाविलय की घोषणा की थी। इस फैसले के बाद देश में सरकारी बैंकों की संख्या मौजूदा 27 से घटकर 12 रह जाएगी। बैंकों के विलय का असर हर उस शख्स पर पड़ सकता है, जिसका इन बैंकों में खाता है। इसके तहत यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का विलय पंजाब नेशनल बैंक में किया जाएगा। इसी तरह सिंडिकेट का विलय केनरा बैंक में किया जाएगा। इलाहाबाद बैंक का विलय इंडियन बैंक में किया जाना है। आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में मिलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button