ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

लाॅकडाउन में एक महीने की फीस न वसूले स्कूल, अविभावकों की उप राज्यपाल से अपील

अखनूर: देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी द्वारा आम जनता की सुरक्षा के लिए देश मे लाकडाउन करके लोगों को अपने अपने घरों में रहने की अपील की आम जनता पालन कर रही है। जिसके चलते विभिन्न गैर सरकारी स्कूलो  द्वारा हर माह बसूल की जाने वाली फीस को लेकर गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर करनेवाले व मध्यम वर्ग के अभिभावकों के चेहरो पर चिंता की लकीरें  देखने को मिल रही हैं। इस सँबध मे अभिभावकों ने  राज्य के उपराज्यपाल से अपील की है कि वह शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को निदेश जारी करे कि निजी स्कूल वाले बच्चों से एक माह की फीस न वसूले ।

समस्या के बारे में रोहिन देवी, अमिता देवी ने बताया कि उनके २-२ बच्चे निजी स्कूल में पढ़ते हैं और बच्चों को उच्च शिक्षा हासिल करवाने के लिए  अपने निजी खर्चों में भारी कटौती कर के बच्चों की भारी भरकम फीस स्कूल में जमा करवानी पड़ती है। उन्होंने बताया कि अब लगातार एक माह घर में बेकार बैठने के साथ ही लाकडाउन समाप्त होने के पश्चात स्कूल वाले एक माह की फीस अदा करने के लिए दवाव बनाएंगे। लोगों ने राज्य के उपराज्यपाल से अपील की है कि निजी स्कूलों में एक माह की फीस माफ करवा कर अभिभावकों को इस समस्या से निजात दिलाएं।

Related Articles

Back to top button