ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
मध्यप्रदेश

शांति व्यवस्था भंग करने पर कार्रवाई: जगदीश पुरी और अर्जुन गिरी महाराज पर केस दर्ज, इधर दो अवैध क्लीनिक सील

अनूपपुर। कलेक्ट्रेट में शांति व्यवस्था बाधित करने पर जगदीश पुरी और अर्जुन गिरी महाराज पर केस दर्ज किया गया है। दरअसल, अमरकंटक में अतिक्रमण हटाने के विरोध में 9 मई 2022 को अनूपपुर कलेक्ट्रेट में जगदीश पुरी और अर्जुन गिरी समेत कई लोगों ने हंगामा किया था। साथ ही ज्ञापन सौंपने के दौरान अपर कलेक्टर से अनुचित व्यवहार किया गया था। जिस पर जगदीश पुरी और अर्जुन गिरी के खिलाफ कोतवाली थाना अनूपपुर में आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

दो क्लीनिक किए गए सील

अनूपपुर स्वास्थ्य विभाग के जांच दल ने दस्तावेज सही नहीं पाए जाने पर जैतहरी विकासखण्ड के ग्राम सिवनी में संचालित विश्‍वास क्लीनिक और अमगवां में संचालित पाण्डेय क्लीनिक को सील कर दिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने क्लीनिक संचालकों को शैक्षणिक दस्तावेज और पंजीयन की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

सॉलिसिटर जनरल से मिले CM और HM, मॉडिफिकेशन ऑफ ऑर्डर दायर करेगी सरकार, शिवराज बोले- OBC आरक्षण को लेकर नए तथ्यों के साथ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

Related Articles

Back to top button