ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
देश

असानी चक्रवात के चलते उत्तांग लहरों ने ‘गोल्डन रथ’, को समुद्री तट पर फेंका

विशाखापट्टनम । विशाल समुद्र की रौद्र लहरों का उत्पात काफी विनाशक होता होता जब वह उफनता है तो बहुत सी चीजों को बाहर निकाल देता है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात असानी की वजह से समुद्र इस समय उफान पर है। आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम के तट पर ऐसी ही उफनती लहरों में एक ऐसी चीज बहकर आ गई, जिसे देखकर लोग दंग हैं। ये एक रथ की तरह दिखने वाला ढांचा है, जिस पर सोने जैसे रंग की परत चढ़ी हुई है। इसे देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि ये कहां से आया होगा और किसका है। ये रथ श्रीकाकुलम जिले के सुन्नापल्ली तट पर मंगलवार शाम को समुद्र में बहकर आया। लोगों ने जब समंदर में बहते रथ को देखा तो उसे रस्सियों से खींचकर किनारे पर ले आए। थोड़ी ही देर में इसकी खबर फैल गई और बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठे हो गए। उसके ऊपर किसी मॉनेस्ट्री जैसे आकार का ढांचा बना हुआ है। उस पर गोल्डन कलर की परत चढ़ी है। उसे इस तरह बनाया गया है कि वो पानी में तैर सके। रिपोर्ट के मुताबिक, ये रथ म्यांमार, मलेशिया या थाईलैंड जैसे किसी दक्षिण पूर्व एशियाई देश से संबंधित हो सकता है। चक्रवात की वजह से पहले दक्षिणी अंडमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना था, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ये रथ म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया या इंडोनेशिया जैसे अंडमान सागर के किसी करीबी देश का हो सकता है। जो चक्रवात असानी के प्रभाव से भटककर यहां आ गया। हालांकि संताबोम्मली के तहसीलदार जे। चलमैय्या इससे इत्तफाक नहीं रखते। उनका अनुमान है कि ये रथ किसी दूसरे देश से नहीं आया होगा। संभवतः इस रथ का इस्तेमाल भारतीय तट पर कहीं किसी फिल्म की शूटिंग के लिए किया गया होगा, जो समुद्री लहरों में बहकर श्रीकाकुलम तट पर आ गया।

Related Articles

Back to top button