ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
खेल

क्वार्टरफाइनल राउंड से बाहर हुई टीम इंडिया

दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के नेतृत्व में भारतीय टीम को उबर कप में थाईलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। थाईलैंड ने भारत को क्वार्टरफाइनल राउंड में 3-0 से हराया। वर्ल्ड नंबर सात सिंधु भी इस मैच में कुछ खास फॉर्म में नजर नहीं आईं और उन्हें आठवें रैंकिंग वाली रैचनॉक इंतनोन के खिलाफ ओपनिंग मैच में ही 21-18, 17-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। सिंधु और इंतानोन के बीच मैच 59 मिनट तक चला। इस जीत के साथ इंतानोन ने सिंधु पर हार जीत के मामले में 7-4 की बढ़त बना ली है। सात मैच इंतानोन ने और चार मैच सिंधु ने जीते हैं। सिंधु के मैच हारने के बाद महिला डबल्स में श्रुति मिश्रा और सिमरन सिंघी की जोड़ी को जोंगकोलफान कितिथारकुल और राविंदा प्राजोंगजाई के खिलाफ 16-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button