ब्रेकिंग
हजारीबाग में भारत की 'प्रथम रक्षा पंक्ति' का हिस्सा बने 140 जवान, IG धीरेंद्र संभाजी कुटे ने ली सलाम... Jalandhar Janmashtami Security: जन्माष्टमी पर जालंधर में सुरक्षा चाक-चौबंद, CP सतिंद्र सिंह ने दिए म... बिजली खाते में मोबाइल नंबर और ई-मेल अपडेट कराने की अपील: नाभा के घमरौदा सब-डिवीजन में लगा विशेष कैंप जगराओं के शेरपुर कलां में भीषण सड़क हादसा: 13 वर्षीय छात्रा अमृत कौर की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास की संगत के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी: जारी हुआ नया रूट प्लान झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज: गुरुहरसहाय में तेज गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत धारीवाल में गैर-मानक खाद का भंडाफोड़: किसानों से धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया केस Chandigarh PGI Swine Flu Alert: मौसम बदलते ही स्वाइन फ्लू का कहर, PGI में 170 केस मिले; डॉक्टरों ने ... Digital Arrest Cyber Fraud: कानून में 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई प्रावधान नहीं, जालंधर पुलिस कमिश्नर ने ... Indian Railways Digital Locker: ब्यास स्टेशन पर अब भारी बैग लेकर घूमने का झंझट खत्म, OTP और QR कोड स...
देश

दियापीपर सोन नदी में नहाने गया किशोर बहा एसडीआरएफ टीम कर रही तलाश

 शहडोल। शहडोल जिले के गोहपारु थाना क्षेत्र के दियापीपर सोन नदी में गुरुवार को नहाने गया 15 वर्षीय किशोर तनवीर उर्फ अज्जू पानी में बह गया है। बालक अपने रिश्तेदारी में धनपुरी से आया था और धनपुरी से ही आए दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था जहां वह नदी की तेज धार में बह गया। बालक की तलाश एसडीआरएफ की टीम द्वारा की जा रही है। वहीं गुरुवार की देर शाम तक रेस्क्यू चलता रहा और बालक की तलाश जारी रही।

दोस्तों ने भी ढूंढा फिर स्वजनों को सूचना दी

जानकारी के अनुसार लगभग एक ही उम्र के चार दोस्त नदी में नहाने गए थे। उनमें तनवीर भी शामिल था। सभी एक साथ नदी में नहाने उतरे थे। इसी बीच तनवीर तेज पानी में बह गया है। आनन फानन में उसके साथियों ने नदी में उसे खूब तलाशा लेकिन जब वह नहीं मिला तो तनवीर के साथ बाहर निकले और आसपास के लोगों को फिर स्वजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद जानकारी मिलने पर किशोर को तलाशने के लिए सभी मौके पर पहुंच और फिर पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलवाया और तलाशी अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि गुरुवार को घंटों बाद भी शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा, लेकिन तनवीर का पता नहीं चला है।

तेज बहाव के कारण रेस्क्यू में दिक्कतें

गोहपारू थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि बताया कि सूचना लगते ही मौके पर टीम के साथ वह पहुंच गए हैं। एसडीआरएफ टीम काे बुलाकर रेस्क्यू आपरेशन किया जा रहा है, लेकिन नदी में तेज बहाव की वजह से रेस्क्यू करने में दिक्कतें आ रही हैं। रेस्क्यू टीम लगातार प्रयास कर रही है की किशोर तनवीर उर्फ अज्जू को जल्द से जल्द तलाश लिया जाए। थाना प्रभारी ने बताया कि चारों दोस्त धनपुरी के रहने वाले थे। दियापीपर में रिश्तेदारी में आए थे। नदी में नहाने के लिए गुरुवार कि सुबह घर से निकले थे।

Related Articles

Back to top button