ब्रेकिंग
Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,...
व्यापार

भूल गए हैं UPI पिन तो इस तरह Google Pay ऐप से बदलें! पैसे के ट्रांजैक्शन में नहीं होगी कोई परेशानी

UPI PIN Change: गूगल पे अपने यूजर्स को पिन बदलने की सुविधा देता है. अगर किसी यूदर ने तीन बार गूगल पे पर गलत पिन डाल दिया तो गूगल पे यूपीआई आईडी को ब्लॉक कर देता है.

Google Pay UPI PIN Change Process: पिछले कुछ सालों में देश में कैश ट्रांजैक्शन के तरीकों में बड़ा बदलाव आया है. आजकल बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल करने लगे हैं. इसके लिए लोग UPI पेमेंट सिस्टम का बड़े पैमाने पर यूज कर रहे हैं. गूगल पे (Google Pay), पेटीएम (Paytm), फोन पे (Phonepe), भारत पे (Bharat Pay), BHIM ऐप आदि जैसे कई ऐप्स हैं जिसके जरिए आप आसानी से UPI ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं.

UPI डिजिटल पेमेंट करतो वक्त आपको अपनी यूपीआई आईडी और पिन की आवश्यकता होती है. लेकिन, कई बार लोग यूपीआई आईडी का पिन भूल जाते हैं. इस कारण पेमेंट करने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी यूपीआई आईडी का पिन भूल गए हैं तो आपको किसी तरह का ट्रांजैक्शन करने में परेशानी हो सकती है. ऐसे में हम आपको आसान स्टेप्स बताने वाले हैं जिसके जरिए आप आसानी से गूगल पे पर यूपीआई पिन (UPI PIN) चेंज कर सकते हैं.

गूगल पे यूपीआई पिन बदलने की देता है सुविधाबता दें कि गूगल पे अपने यूजर्स को पिन बदलने की सुविधा देता है. अगर किसी यूदर ने तीन बार गूगल पे पर गलत पिन डाल दिया तो गूगल पे यूपीआई आईडी को ब्लॉक कर देता है. इसके बाद आपको किसी तरह का ट्रांजैक्शन करने के लिए आपको 24 घंटे का इंतजार करना पड़ेगा. इसके बाद ही आप पैसे भेज या रिसीव कर पाएंगे. तो चलिए जानते हैं गूगल ऐप पर पिन बदलने के तरीके के बारे में-

गूगल पे पर इस तरह बदले UPI पिन-

सबसे पहले गूगल पे ऐप को ओपन करें.इसके बाद ऊपर दी गई अपनी फोटो पर क्लिक करें.अपने बैंक अकाउंट को ऑप्शन पर क्लिक करें.आपको अपना Bank Account Number सेलेक्ट करना होता है.Forget UPI PIN पर क्लिक करें.आगे डेबिट कार्ड के आखिरी 6 नंबर को मेंशन करें.इसके बाद अपना एक नया पिन एंटर करें.आपके Regered Mobile Number एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करें.आपका नया पिन जनरेट हो जाएगा.

Related Articles

Back to top button