ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

त्रिची इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करीब 1 करोड़ 28 लाख का सोना बरामद

त्रिची । त्रिची इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 11 मई को तस्करी कर दुबई से शारजाह होते हुए भारत लाया गया करीब 1 करोड़ 28 लाख का सोना बरामद किया गया है। इस मामले में कस्टम विभाग ने 3 हवाई यात्रियों को गिरफ्तार किया है। ये सोना लेपटॉप के कीपेड के नीचे बनी केवेटी में छुपाकर रखा गया था। शक के आधार पर यात्रियों के लगेज की जांच की जा रही है। आभी इस मामले में पूछताछ जारी है।
इससे पहले, राजस्व खुफिया निदेशालय  ने आपरेशन “हाईवे पर सोना” के तहत 12 मई को भारत-म्यांमार सीमा से 8.38 करोड़ रुपये कीमत का 15.93 किलोग्राम सोना  बरामद किया है।  जिसे यहां दीमापुर और गुवाहाटी में तस्करी कर के लाया गया था। खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए डीआरआई के अधिकारियों ने दो तेल टैंकरों और एक ट्रक पर जो मणिपुर से गुवाहाटी जा रहे थे उन पर निगरानी रखी। 12 मई 2022 की तड़के इन वाहनों को दीमापुर और गुवाहाटी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर एक साथ रोका गया।
पकड़े गए वाहनों की जांच के बाद 15.93 किलोग्राम वजन के 96 सोने के बिस्कुट बरामद किए गए है। जिन्हें तीनों वाहनों के अलग-अलग हिस्सों में सावधानी से छुपाया गया था।

Related Articles

Back to top button