ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
छत्तीसगढ़

अंधड़ से गिरा बिजली टावर

बिलासपुर । अंधड़ के कारण शुक्रवार की शाम कानन पेंडारी जू से लगे पेंडारी गांव के पास बिजली का 90 फीट ऊंचा ईएचटी टावर गिर गया। इस घटना के बाद बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी से लेकर मैदानी अमला मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य में जुट गया। इस घटना के चलते रतनपुर व कोटा क्षेत्र समेत लगभग 70 गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। देर रात तक कर्मचारी व अन्य संसाधन जुटाने का प्रयास किया गया। शनिवार की सुबह से मरम्मत का कार्य प्रारंभ होगा।

चकरभाठा से कोटा तक 132 किलोवाट की हाईटेंशन लाइन गई है। शुक्रवार की शाम आए चक्रवात के कारण इसका एक टावर गिर गया। 90 फीट ऊंचे और चार टन वजनी टावर गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के रहवासियों के बीच हड़कंप मच गया। चिंगारी व आग भी उठती नजर आई। इस बीच किसी ने इसकी जानकारी बिजली कंपनी को दी। इसके गिरने से 33 केवी के दर्जनभर विद्युत उपकेंद्रों में सप्लाई बाधित हो गई। यह बड़ी घटना है।आमतौर पर इस तरह टावर के गिरने की घटना कम होती है। यही वजह है कि जब इसकी जानकारी मिली तो छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी और ट्रांसमिशन कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Related Articles

Back to top button