ब्रेकिंग
नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व... IND vs ENG: साउथैम्प्टन में टीम इंडिया की साख दांव पर, क्या नंबर 1 का ताज बचा पाएंगे रोहित? टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार: नाबालिग का पीछा करने और मारपीट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्पेन में जंगल की आग का तांडव: 12 लोगों की मौत, 23 लापता; यूरोप में भीषण गर्मी का कहर Sony RX10 V लॉन्च: 25x ऑप्टिकल ज़ूम और AI फीचर्स वाला दमदार कैमरा, जानें कीमत और खूबियां Shani Dev Puja: शनिवार को न करें ये काम, वरना झेलना पड़ सकता है शनिदेव का प्रकोप! झड़ते बालों से हैं परेशान? जिंक की कमी के लक्षणों को पहचानें और डाइट में शामिल करें ये चीजें
देश

चुनाव से पहले NCP को बड़ा झटका, शिवाजी के वशंज उदयनराजे बीजेपी में शामिल

नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को शनिवार को बड़ा झटका लगा जब उसके नेता छत्रपति शिवाजी के वशंज उदयनराजे भोंसले ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भोंसले आज सुबह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के घर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के अलावा अन्य नेता मौजूद थे। महाराष्ट्र में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं।

सतारा से तीन बार के सांसद उदयनराजे भोसले ने शनिवार को लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला  से मुलाकात की। इसके बाद उन्‍होंने लोकसभा अध्‍यक्ष को अपना इस्‍तीफा सौंप दिया।  महाराष्‍ट्र चुनाव से पहले एनसीपी के इस बड़े नेता के बीजेपी में शामिल होने से निश्‍चित रूप से शरद पवार को बड़ा झटका लगा है।
कहा जाता है कि सतारा में पवार के सबसे अधिक समर्थक हैं। सतारा में राकांपा से तीन बार के सांसद उदयनराजे का 2019 के लोकसभा चुनाव में  मुकाबला बीजेपी के नरेंद्र अन्नासाहेब पाटील से था, जो पूर्व शिव सैनिक रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button