ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

केदारनाथ की जिस गुफा में पी.एम. मोदी ने लगाया था ध्यान, अक्तूबर तक हाऊसफुल

केदारनाथ: लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ की एक गुफा में ध्यान लगाया था। पी.एम. मोदी के इस ध्यान ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी थीं और केदारनाथ की यह स्पैशल गुफा चर्चा में आ गई थी। चर्चा इतनी कि अब ध्यान के लिए यह गुफा हाऊसफुल चल रही है। अक्तूबर-2019 तक की सारी बुकिंग हो चुकी है, यानी अब केदारनाथ में यह गुफा ‘स्पैशल टूरिज्म प्वाइंट’ बन गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मई को केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद एक गुफा में ध्यान लगाने गए थे। प्रधानमंत्री ने पूरी रात इस गुफा में गुजारी थी। इसी के बाद इस गुफा में जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई। पिछले 65 दिनों में यहां 46 श्रद्धालु ध्यान लगा चुके हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जी.एम.वी.एन.) के अनुसार अभी तक इस गुफा के जरिए उन्हें 95 हजार रुपए की आय प्राप्त हुई है। यहां रात्रि प्रवास के लिए 1500 रुपए और दिनभर के लिए 990 रुपए का शुल्क तय किया गया है। 8 मई की शाम प्रधानमंत्री इस गुफा में पहुंचे थे, 19 मई की सुबह 7 बजे पी.एम. गुफा से बाहर निकले और फिर केदारनाथ धाम में दर्शन करने के लिए गए।

गौरतलब है कि 19 मई को लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए मतदान होना था और 17 मई को प्रचार रुक गया था। उसी के बाद पी.एम. मोदी केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने गए थे और बाद में गुफा में ध्यान लगाने पहुंच गए। समुद्री तल से 12 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद इस गुफा में वाई-फाई, फोन और बैड का भी इंतजाम है। यही कारण रहा था कि प्रधानमंत्री के जाने के बाद यह काफी चर्चा में आ गई थी, गुफा में ध्यान लगाते हुए प्रधानमंत्री की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button