ब्रेकिंग
Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी; 11 जून से बारिश और राहत की उम्मीद Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप
देश

स्काउट ट्रेनिंग ले रहे जमीयत उलेमा-ए-हिंद के 66 मौलाना, मदरसों में पढ़ाने की तैयारी

पचमढ़ी: देश के सबसे बड़े मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद के 66 मौलाना मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में स्काउट ट्रेनिंग ले रहे हैं। संगठन के महासचिव मौलाना महमूद मदनी की अगुवाई में ये पूरी टीम शारीरिक और मानसिक फिटनेस के लिए इस चार दिवसीय कैंप में हिस्सा ले रही है। ये कैंप भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान, पचमढ़ी में चल रहा है। जहां पूरे देश से जमीयत-ए-हिंद के 66 मदरसों के एचओडी, हाफिज, आलिम, कारी, मुफ्ती शामिल हैं। कमिश्नर स्तर का ये प्रशिक्षण शुक्रवार से शुरू हुआ है और मंगलवार तक जारी रहेगा।

संगठन के जनरल सेकेट्री मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि भारत स्काउट गाइड अब जमीयत उलेमा-ए-हिंद के देशभर में स्थित मदरसों में पढ़ाया जाएगा और इसके लिए मदरसों के एचओडी यहां से प्रशिक्षण लेंगे। उन्होंने बताया कि स्काउट गाइड के नौ नियम इस्लाम के मुताबिक हैं, जिस पर चलकर मुस्लिम बच्चे देश और समाज को नई दिशा देंगे। वहीं उन्होने देश के युवा को फौज, पुलिस और स्काउट की ड्रेस पहनने में गर्व महसूस करने की भी बात कही।

आपको बता दें, कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद मदरसे से 20 हजार नौजवान यूथ क्लब के जरिए स्काउट गाइड की ट्रेनिंग ले चुके हैं। इतना ही नहीं ये कार्यक्रम मौजूदा समय में गुजरात, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के 17 जिलों में स्थित जमीयत उलेमा-ए-हिंद के मदरसों में चला रहा है। इसके साथ ही इस बार हज के दौरान एयरपोर्ट पर मदरसों के प्रशिक्षित स्काउटों ने ही हजयात्रियों की मदद और उनको गाइड किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button