ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
व्यापार

ICICI Bank ने अपने FD की ब्याज दरों में फिर किया इजाफा, ग्राहकों को मिलेगा इतना लाभ!

ICICI Bank: बैंक ने 2 से 5 करोड़ रुपये की एफडी पर नई ब्याज दर 13 मई से ही लागू कर दी है. अब बैंक के ग्राहकों को 7 दिन से 29 दिनों की एफडी पर 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है.

ICICI Bank Fixed Deposit Rates: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने एक बार फिर अपने फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर मिलने वाली ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. बैंक ने 2 करोड़ से लेकर 5 करोड़ की एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला किया है. दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) के रेपो रेट बढ़ाने के ऐलान के बाद से कई प्राइवेट और सार्वजनिक क्षेत्र (Private and Public Banks) के बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज दरों में इजाफा करने का फैसला किया है.

ICICI बैंक ने 2 से 5 करोड़ रुपये की एफडी पर नई ब्याज दर 13 मई से ही लागू कर दी है. बैंक के ग्राहकों को 7 दिन से 29 दिनों की एफडी पर 0.25 प्रतिशत ज्यादा ब्याज मिलेगा. अब ग्राहकों को 2.75 प्रतिशत ब्याज दर के बजाए 3 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगा. वहीं 30 से 60 की एफडी (FD Rates) पर 3 प्रतिशत की जगह 3.25 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगा. 61 दिनों से 90 दिनों की एफडी पर 3.25 प्रतिशत की जगह 3.40 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगा.

91 दिनों से लेकर 184 दिनों की एफडी पर 3.6 प्रतिशत ब्याज मिलेगा. पहले यह 3.5 प्रतिशत हुआ करता था. 185 से 270 दिनों की एफडी में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है. वहीं बैंक ने 271 दिनों से लेकर 1 साल तक की एफडी पर किसी तरह का बदलाव नहीं किया है. यह अभी भी 4 प्रतिशत ही है. इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक ने 1 साल से 15 महीने तक की एफडी पर 4.5 प्रतिशत ब्याज दर देने का फैसला किया है. 15 से 18 महीने की एफडी पर 4.65 प्रतिशत, 18 महीने से 2 साल की एफडी पर 4.7 प्रतिशत ब्याज दर बैंक ग्राहकों को ऑफर कर रहा है.

कई बैंकों ने एफडी रेट्स बढ़ाने का किया फैसलाकेंद्रीय बैंक यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के रेपो रेट में बढ़ोतरी करने के बाद कई बैंक जैसे बैंक ऑफ महाराष्ट्र, पंजाब नैशनल बैंक, एसबीआई आदि कई बैंकों ने अपने एफडी रेट्स में इजाफा किया है. साथ ही बैंकों ने अपने कर्ज की ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी कर दी है.

Related Articles

Back to top button