ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
व्यापार

LOAN लेने का बना रहे हैं प्लान, तो चेक कर लें अपना क्रेडिट स्कोर, यहां जानें तरीका

check Online Free CIBIL Score: आपके क्रेडिट स्कोर (Credit Score) के आधार पर ही बैंक आपके नाम से लोन को पास करता है.

check Online Free CIBIL Score: क्रेडिट स्कोर (Credit Score) या सिबिल स्कोर (CIBIL Score) से सामना अक्सर आम आदमी को करना पड़ता है. खासतौर पर बैंक से लोन लेते समय क्रेडिट स्कोर (Credit Score) सही होना बेहद जरूरी होता है. आपके क्रेडिट स्कोर (Credit Score) के आधार पर ही बैंक आपके नाम से लोन को पास करता है. लिहाजा अगर आपका क्रेडिट स्कोर कितना है इसकी जानकारी आपके पास होनी चाहिए.

वैसे तो 900 के करीब क्रेडिट स्कोर होना सबसे सटीक माना जाता है. 750 का स्कोर होने पर ग्राहक को कर्ज या क्रेडिट कार्ड मिलने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती है. 750 से 900 के बीच स्कोर होने से कर्ज मिलना आसान होता है. जितना अच्छा सिबिल स्कोर होता है, उतनी ही आसानी से कर्ज मिलता है. 550 से 700 का स्‍कोर एवरेज माना जाता है. जबकि 700 से 900 के बीच के स्‍कोर को बहुत अच्‍छा कहा जाता है. आपको अपने क्रेडिट स्कोर को हमेशा 750 से 900 के बीच मेंटन रखने की कोशिश करनी चाहिए.

इस तरह चेक कर सकते हैं Cibil Score

आपका Cibil Score कितना है यह चेक करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करने होंगे. देश में चार क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों में से एक सिबिल है. यहां आप फ्री में अपना क्रेडिट स्कोर देख सकते हैं. सिबिल की वेबसाइट https://www.cibil.com पर जाकर इसे देखा जा सकता है. इसके अलावा बैंकिंग सर्विसेज एग्रीगेटरों की वेबसाइट पर भी क्रेडिट स्‍कोर को आसानी से चेक किया जा सकता है. वहीं आप अपने स्मार्टफोन में Paytm App के जरिए भी इसे आसानी से चेक कर सकते हैं. Paytm App के ऑल-सर्विसेज में जाकर आपको फ्री क्रेडिट स्कोर का विकल्प मिलेगा. जहां आप अपनी डीटेल्स भरकर स्कोर चेक कर पाएंगे.

क्रेडिट हिस्ट्री पर रहती है बैंकों की नजर

आपकी क्रेडिट हिस्ट्री पर बैंकों की नजर रहती है. नियमित कर्ज चुकाने से क्रेडिट स्कोर अच्छा रहता है. अगर आपने ईएमआई पर कोई समान लिया है तो उसका भुगतान समय पर करें. सिबिल स्कोर 24 महीने की क्रेडिट हिस्ट्री के हिसाब से बनता है. इसलिए इस बात का खासा ध्यान रखें कि लोन लेने से पहले के 24 महीने आप किसी तरह की लापरवाही न करें. इस दौरान अगर आपने बैंक से किसी तरह का कर्ज लिया है तो उसकी पेमेंट समय कर दें.

क्रेडिट स्कोर खराब होने के ये हैं कुछ कारण

बैंक से लिए गए लोन की समय पर पेमेंट नहीं होती है तो इससे ग्राहकों का क्रेडिट स्कोर खराब या नीचे आ जाता है. क्रेडिट कार्ड आपके पास है और उसका समय से जमा नहीं हुआ है तो इसका असर भी क्रेडिट स्कोर पर पड़ेगा. बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस मैंटेन न करने या उसमें माइनस में बैलेंस होने पर भी आपका क्रेडिट स्कोर खराब होता है.

Related Articles

Back to top button