ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
मध्यप्रदेश

गुना में हत्या का बदला हत्या ! पुलिस ने तीसरे अपराधी का किया एनकाउंटर, काले हिरण की दावत ने दी मौत को दावत

भोपाल/शेखर उप्पल,गुना। मध्यप्रदेश की आज की सबसे बड़ी खबर गुना जिले से सामने आई थी. गुना में काले हिरण के शिकार की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर शिकारियों ने फायरिंग कर दी थी. इस गोलीबारी में एक एसआई समेत 3 पुलिसकर्मी मारे गए. अब हत्याकांड के अपराधियों का पुलिस उन्हीं के जवाब में सीधे एनकाउंटर कर रही है. हत्या का बदला सीधे हत्या कर ले रही है. पुलिस ने पहले नौशाद खान, शहजाद खान के बाद तीसरे आरोपी को भी एनकाउंटर में मार गिराया है.

गुना पुलिसकर्मी हत्याकांड मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. अब तक पुलिस ने 3 आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. पुलिस ने तीसरे अपराधी को भी आरोन के पहाड़ों की तरफ मार गिराया है. तीसरा आरोपी आरोन के पहाड़ों में छुपकर बैठा हुआ था. आरोपी के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है.

इससे पहले पुलिस ने नौशाद और शहजाद का एनकाउंटर किया था. प्रशासन ने बिंदौरी गांव में आरोपियों के घर भी ढहाए है. सूत्रों की माने तो पुलिस ने आरोपियों से जुड़े करीब 13 लोगों को हिरासत में लिया है. हालांकि अभी आधिकारिक रूप से पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी शो नहीं की है. सूत्रों से खबर मिली है कि आरोन शिकार मामले में पुलिस की सख्ती के बाद अपराधियों का हौसला टूट चुका है. अपराधियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. लेकिन पुलिस एनकाउंटर कर रही है. हालांकि इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

मप्र कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि तस्वीर देखिये- – साफ़े में हीरेंद्र सिंह बँटी बना – गुना बीजेपी के उपाध्यक्ष – लाल टी-शर्ट में नौशाद – सुबह एनकाउंटर में मारा गया – नौशाद के पास नवाब खड़ा है – इसका बेटा विक्की फ़रार है – नौशाद का भाई शहज़ाद – एनकाउंटर आज शाम को हुआ। पुलिसकर्मियों की हत्या के पीछे भी बीजेपी।

तस्वीर देखिये-– साफ़े में हीरेंद्र सिंह बँटी बना– गुना बीजेपी के उपाध्यक्ष– लाल टी-शर्ट में नौशाद– सुबह एनकाउंटर में मारा गया– नौशाद के पास नवाब खड़ा है– इसका बेटा विक्की फ़रार है– नौशाद का भाई शहज़ाद– एनकाउंटर आज शाम को हुआ।पुलिसकर्मियों की हत्या के पीछे भी बीजेपी। https://t.co/BLarqueXgz pic.twitter.com/cKATv1s6NX— MP Congress (@INCMP) May 14, 2022
कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि आरोपियों को जयवर्धन सिंह और राधौगढ़ किले का संरक्षण है. उन्होंने कहा कि पहले आरोपी नौशाद खान मुठभेड़ में घायल था, जिसके उसके घर से बरामद किया गया है. शहजाद ने 8 राउंड गोली चलाई थी, वो जंगल में भाग रहा था, जिसे पुलिस ने मार गिराया है. इससे पहले भी कच्ची शराब दुकान में छापेमार कार्रवाई की गई थी. जिसमें संरक्षण मिला हुआ था. स्थानीय विधायक जयवर्धन सिंह का संरक्षण था. जिनते भी अपराधी होगी, सभी का बुरा अंजाम होगा.

बता दें कि गुना जिले की आरोन थाना क्षेत्र में सूचना मिली थी कि शहर के कुछ लोग जंगल में काले हिरण का शिकार कर रहे हैं. जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो बदमाशों और पुलिस के बीच में मुठभेड़ शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में एसआई राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम की गोली लगने से उनकी मौत हो गई. इस पटना में ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. यह घटना सुबह तकरीबन 3 और 4 बजे के बीच हुई.

Related Articles

Back to top button