ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
छत्तीसगढ़

टूट रही ‘लाल आतंक’ की कमर: 1 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, इधर भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद

राजनांदगांव/सुकमा। छत्तीसगढ़ में अब नक्सलियों की कमर टूटती नजर आ रही है. जांबाज जवानों की ताबड़तोड़ कार्रवाई के सामने नक्सली धूल चाटने लगे हैं. एक बाद एक गिरफ्तारी हो रही है और नक्सल सामान जब्ज किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में पुलिस जवानों ने एक लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है.

दरअसल, सुकमा में चिंतलनार जगरगुंडा क्षेत्र में 10 वर्षों से सक्रिय वारंटी नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नक्सली पर एक लाख का इनाम घोषित था. सीआरपीएफ 223 वाहिनी और जिला बल के सयुंक्त प्रयास से सफलता मिली है.

चिंतलनार थाना क्षेत्र के रावगुड़ा के जंगलों में दबिश देकर गिरफ्तारी की गई है. न्यायालय द्वारा नक्सल आरोपी बारसे चुला पर पांच वारंट जारी थे. छत्तीसगढ़ शासन की ओर से एक लाख और सुकमा एसपी की ओर से 5 हजार इनाम घोषित था. नक्सल अरोपी DAKMS अध्यक्ष पद पर कार्यरत था.

इधर राजनांदगांव में भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया गया है. क्ले मोर माइंस, डेंटोनेटर, सोलर प्लेट, स्पाइक्स सहित अन्य सामान बरामद किया गया है. जिला पुलिस बल और आइटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई है. मामला बोरतलाव थाना क्षेत्र के भालूकोन्हा के मुंजाल डोंगरी का है.

Related Articles

Back to top button