ब्रेकिंग
Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्... Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; वेरका फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ... Panjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन; सेमिनार हॉल बना इतिहास प्रेम... Vinesh Phogat News: भतीजी विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट; बोले- विनेश की बातों में दम है, सच्...
मध्यप्रदेश

किसान भाई ध्यान दें! मध्य प्रदेश में इस तारीख तक होगी MSP पर गेहूं खरीदी

मध्य प्रदेश में हर साल की तरह इस बार भी गेहूं की अच्छी पैदावार हुई है, जिससे खरीदी केंद्रों पर किसानों की भीड़ लगी हुई है.

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार भी गेहूं की बंपर पैदावार हुई है. यही वजह है कि  प्रदेश में इन दिनों गेहूं खरीदी का काम तेजी से चल रहा है. इस बीच प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी खबर है. शिवराज सरकार ने प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ा दी है, जिससे किसानों को गेहूं बेचने के लिए और समय मिल गया है.

31 मई तक होगी खरीदी दरअसल, किसानों की तरफ से लगातार गेहूं खरीदी का समय बढ़ाने की मांग की जा रही थी. जिसके बाद शिवराज सरकार ने किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ा दी है. अब प्रदेश में 31 मई तक सभी खरीदी केंद्रों पर गेहूं की खरीदी होगी. इससे पहले गेहूं खरीदी की तारीख 16 मई थी. लेकिन सीएम शिवराज के निर्देश पर तारीख 31 मई कर दी गई है.

मध्य प्रदेश में हर साल की तरह इस बार भी गेहूं की अच्छी पैदावार हुई है, जिससे खरीदी केंद्रों पर किसानों की भीड़ लगी हुई है. इस बार गेहूं खरीदी की प्रक्रिया को सरल भी बनाया गया है. जिससे जल्द से जल्द किसानों को उनकी फसल का भुगतान भी किया जा रहा है.

गेहूं खरीदी का बदला तरीका हालांकि इस बार गेहूं खरीदी का तरीका बदल गया है. इस बार से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए किसानों की पहचान अंगूठे के निशान से की जा रही है. जबकि छन्ना लगाकर गेहूं की खरीदी हो रही है. दरअसल, ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि ताकि यह बात पता रहे कि जिस किसान के नाम से पंजीयन हुआ है वहीं अपनी फसले बेचने आया है. जबकि किसान किस सेंटर और किस तारीख को उपज लेकर आएंगे और बेचेंगे, इसको चयन करने की भी आजादी रहेगी. यानि किसान अपने निकटतम खरीदी केंद्र पर अपनी फसल बेच सकते हैं.

Related Articles

Back to top button