ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...
छत्तीसगढ़

जेल भरो आंदोलन की रणनीति पर बवाल: सांसद विजय बघेल बोले- संगठन मजबूत करें, प्रदर्शन में होती है कम संख्या, मंच से BJP नेता ने कहा- नसीहत न दें…!

भिलाई। छत्तीसगढ़ में बीजेपी 16 मई को जेल भरो आंदोलन की रणनीति बना रही है. इसी को लेकर सभी जिलों में मीटिंग कर रही है. इसी बीच बीजेपी सांसद विजय बघेल और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय के बीच नोंकझोक हो गई. राकेश पांडेय ने सांसद को कहा कि संगठन को नसीहत न दें, संगठन बढ़िया काम कर रहा है.

दरअसल, संगठन महामंत्री साय के बाद विजय बघेल ने भाषण दिया. कार्यकर्ताओं को चार्ज करने की नीयत से विजय बघेल ने बहुत सारी बातें कह डाली. विजय बघेल ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को मजबूत होना पड़ेगा. अब सोनार नहीं, लोहार की तरह काम करना होगा.

दुर्ग-भिलाई में संगठन की सक्रियता पर सवाल उठते हैं. प्रदर्शन में कुछेक लोग मौजूद होते हैं. अब इसकी संख्या बढ़ानी होगी. 2003 में भाजपा संगठन ज्यादा मजबूत थी. तब कार्यकर्ताओं की भीड़ सड़क पर उतरती तो लोग देखते. इस तरह की काफी बातें सांसद विजय बघेल ने कही.

ये बातें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय को जमी नहीं. वे मंच में लगे माइक को पकड़कर सांसद विजय बघेल को जवाब देने लगे. राकेश पांडेय ने कहा कि बार-बार संगठन के कार्य और कार्यकर्ताओं पर प्रश्नचिन्ह लगाना कार्यकर्ता और संगठन का अपमान है. हमें इसे बचना चाहिये. संगठन सर्वोपरि है, संगठन से ऊपर कुछ भी नहीं है.

Related Articles

Back to top button