ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
खेल

BCCI ने किया साफ, IPL 2020 और खिलाड़ियों के ट्रेनिंग कैंप के लिए अभी कुछ भी तय नहीं

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और अपने कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए अब सभी विकल्पों पर विचार करना शुरू कर दिया है। बीसीसीआइ हर हाल में आइपीएल का आयोजन करना चाहती है। इसके अलावा केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों के ट्रेनिंग कैंप का आयोजन कराने के लिए काम कर रही है। बोर्ड के सूत्र ने कहा है BCCI दुनिया की सबसे महंगी टी20 लीग और खिलाड़ियों के ट्रेनिंग कैंप के लिए रास्ता खोज रही है।

समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए बीसीसीआइ के एक सूत्र ने बताया है, “अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। जहां तक आइपीएल की मेजबानी की बात है, तो हम स्थिति को बहुत करीब से देख रहे हैं और ट्रैक कर रहे हैं। हम सभी विकल्पों की खोज कर रहे हैं और कुछ देशों ने आइपीएल की मेजबानी करने की पेशकश की है, जिसमें यूएई भी है, लेकिन हम इंतजार कर रहे हैं और देख रहे हैं और सरकार से भी बात करेंगे। हम देश और क्रिकेट के हित में जो कुछ भी करेंगे, आइपीएल की गवर्निंग काउंसिल में चर्चा करेंगे।”

खिलाड़ियों के ट्रेनिंग कैंप के बारे में पूछे जाने पर बोर्ड के सूत्र ने कहा, “अभी कुछ भी तय नहीं किया गया है और हम इसे इतनी आसानी से तय नहीं कर सकते हैं। मीडिया में जो कुछ भी है वह अटकलें हैं। हम देख रहे हैं कि आइपीएल कहां आयोजित किया जा सकता है, उसके अनुसार ही हम कैंप का आयोजन भी कराएंगे।” कोरोना वायरस महामारी की चपेट में दुनिया भर के खेल आए हैं।

महामारी के कारण आइपीएल के 2020 संस्करण को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, दुनिया भर में कई खेल इवेंट एक्शन में लौट आए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भी 8 जुलाई को फिर से शुरू हुआ जब इंग्लैंड ने टेस्ट मैच के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी की। पहले टेस्ट में जीत के साथ वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड पर 1-0 की बढ़त बना ली है।

Related Articles

Back to top button