ब्रेकिंग
India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ... Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा ज... TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया 'बोम्मई जजमेंट'? जानें क्या है राजभवन और फ्... Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हा... Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के... Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’... प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाह... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल
देश

मैगी खाने के लिए अब चुकानी होगी इतनी कीमत, जानिए और क्या-क्या हुआ महंगा

हिंदुस्तान यूनीलिवर (HUL) और नेस्ले ने चाय, कॉपी, मिल्क और नूडल्स की कीमतें 14 मार्च से बढ़ा दी हैं. CNBC-TV 18 के मुताबिक, HUL ने Bru कॉफी की कीमतें 3-7% तक बढ़ा दी हैं. वहीं ब्रू गोल्ड कॉफी जार की कीमतें भी 3-4% तक बढ़ गई हैं. इंस्टेंट कॉफी पाउच के दाम 3% से लेकर 6.66% तक बढ़ गए हैं.

मैगी और चाय खाने वालों को जोरदार झटकाअब चुकानी पड़ेगी इसकी ज्यादा कीमतऔर भी कई प्रोडक्टस के दाम बढ़े नई दिल्ली: बढ़ती मंहगाई के बीच लोगों को एक और तगड़ा झटका लगा है. मैगी और चाय के शौकीनों को अब इसके लिए और ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. हिंदुस्तान यूनीलिवर (HUL) और नेस्ले ने अपने कई प्रोडक्टस की कीमत में बढ़ोतरी की है. चाय, कॉफी, मिल्क और नूडल्स की कीमतें 14 मार्च यानी आज से बढ़ा दी गई हैं. HUL ने ब्रू कॉफी की कीमत में 3-7% और ब्रू गोल्ड कॉफी जार की कीमत में 3-4% तक की बढ़ोतरी की है. इंस्टेंट कॉफी पाउच के दाम भी 3% से लेकर 6.66% तक बढ़ गए हैं.

इसके अलावा, ताजमहल (Taj Mahal) चाय की कीमत में 3.7% से लेकर 5.8% तक की बढ़ोतरी हुई है. ब्रूक बॉन्ड (Brooke Bond) की सभी तरह की चाय की कीमतें 1.5% से लेकर 14% तक बढ़ गई हैं. HUL ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण कंपनी को यह फैसला लेना पड़ रहा है.

मैगी की कीमत में 9 से 16% तक बढ़ी

नेस्ले इंडिया ने भी मैगी की कीमतें 9 से 16% तक बढ़ा दिया है. इसके अलावा कंपनी ने मिल्क और कॉफी पाउडर की कीमतें भी बढ़ा दी हैं. अब बढ़ी हुई कीमत के बाद, 70 ग्राम मैगी के एक पैकेट के लिए 12 रुपये की जगह 14 रुपये चुकाना होगा. वहीं 140 ग्राम वाले मैगी मसाला नूडल्स के लिए 3 रुपये अधिक देने पड़ेंगे. 560 ग्राम वाले मैगी के पैक के लिए पहले 96 रुपये देना पड़ता था, लेकिन, अब इसके लिए 105 रुपये चुकाना पड़ेगा.

इन चीजों की कीमतें भी बढ़ी

नेस्ले ने एक लीटर वाले A+ मिल्क की कीमतें भी बढ़ा दी हैं. पहले इसके लिए 75 रुपए चुकाने पड़ते थे जबकि अब 78 रुपए देने होंगे. नेस्कैफे क्लासिक कॉफी पाउडर के दाम 3-7% तक बढ़ गए हैं. वहीं 25 ग्राम वाले नेस्कैफे का पैक अब 2.5% महंगा हो गया है. इसके लिए 78 रुपए के बजाय अब 80 रुपए चुकाना होगा. इसके साथ ही 50 ग्राम वाले नेस्कैफे क्लासिक के लिए 145 रुपए के बजाय 150 रुपए चुकाना होगा.

Related Articles

Back to top button