ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
विदेश

अफगान लड़की कमर गुल ने माता-पिता को मारने वाले तालिबान आतंकियों को गोलियों से भूनकर पेश की बहादुरी की मिसाल

काबुल। मलाला यूसुफजई के बाद एक और किशोरी ने तालिबान आतंकियों के खिलाफ बहादुरी की मिसाल पेश की है। अफगानिस्तान की इस किशोरी के माता-पिता की तालिबान आतंकियों ने जब घर से बाहर खींचकर हत्या कर दी तो उसने मौके पर ही हत्या करने वाले आतंकियों को गोलियों से छलनी करके बदला ले लिया। यही नहीं, उसने कुछ अन्य आतंकियों को घायल भी कर दिया।

घोर प्रांत में तालिबान आतंकियों ने घर के बाहर पति-पत्नी की कर दी थी हत्या

अफगानिस्तान के घोर प्रांत में यह घटना पिछले सप्ताह हुई थी जब तालिबान आतंकी कमर गुल नामक किशोरी के घर में घुस गए। स्थानीय पुलिस प्रमुख हबीबुर्रहमान मलेकजादा ने बताया कि आतंकी उसके पिता को तलाश रहे थे जो गांव का मुखिया और सरकार समर्थक था। आतंकियों ने उसके पिता को बाहर खींचने की कोशिश की तो उनकी पत्नी ने विरोध किया। इसके बाद तालिबान आतंकियों ने घर के बाहर पति-पत्नी की हत्या कर दी।

कमर गुल ने एके-47 से माता-पिता के हत्यारे तालिबान आतंकियों को कर दिया ढेर

इस बीच कमर गुल ने घर में मौजूद एके-47 राइफल उठाई और उन दो आतंकियों को मार गिराया जिन्होंने उसके माता-पिता की हत्या की थी। इसके बाद उसने कुछ अन्य आतंकियों को घायल भी कर दिया। कमर गुल की उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच है।

दुबारा आए तालिबान आतंकियों को गांव वालों ने खदेड़ा

अधिकारियों का कहना है कि अफगानियों में यह सामान्य बात है कि उनमें से कईयों को अपनी सही उम्र ज्ञात नहीं होती। इस घटना के बाद कई तालिबान आतंकी कमर गुल के घर पर हमला करने पहुंचे, लेकिन कुछ गांव वालों और सरकार समर्थकों ने गोलीबारी करके उन्हें खदेड़ दिया।

Related Articles

Back to top button