ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
व्यापार

एलन मस्क को ट्विटर का लीगल नोटिस

माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर की डील फाइनल होने से पहले एलन मस्क कानूनी मसले में उलझ गए हैं। एलन मस्क ने शनिवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ट्विटर की लीगल टीम ने उन पर नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट  के उल्लंघन का आरोप लगाया है। एलन मस्क ने ट्वीट कर लिखा, ”ट्विटर की लीगल टीम ने बताया कि मैंने बोट चेक सैंपल साइज 100 होने के बारे में खुलासा करके नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट तोड़ा है।”
एलन मस्क ने हाल ही में बताया था कि फेक अकाउंट्स का डेटा नहीं मिलने तक इस डील को होल्ड कर दिया है। मस्क की ट्विटर डील को कुछ समय के लिए होल्ड पर डाले जाने की जानकारी सामने आने के बाद ट्विटर के शेयर में करीब 10% की गिरावट देखने को मिली है। मस्क ने कुछ दिन पहले 44 अरब डॉलर में ट्विटर खरीदने की डील की थी।
ट्विटर ने अपनी फाइलिंग में बताया था कि 2022 की पहली तिमाही उसके मोनेटाइजेबल डेली एक्टिव यूजर्स में स्पैम अकाउंट (बॉट्स) की संख्या 5% से कम हैं। कंपनी ने ये भी कहा था कि ये केवल अनुमान है और स्पैम अकाउंट की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। इसके बाद मस्क ने कहा था- ट्विटर पर स्पैम या फेक अकाउंट क्या वाकई 5% से कम हैं, इसके सही कैलकुलेशन की डिटेल अभी सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि जब तक डेटा नहीं मिल जाता डील होल्ड पर रहेगी।

Related Articles

Back to top button