ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
व्यापार

बॉडी में एंट्री नहीं ले पाएगा गंदा कोलेस्ट्रॉल, बस इन टिप्स का रखें ध्यान

Cholesterol Control Tips: कुछ बातों को ध्यान रखा जाए तो आपकी बॉडी में गंदा कोलेस्ट्रॉल एंट्री नहीं ले सकता है. तो आइए जानने की कोशिश करते हैं कि ऐसे कौन-से टिप्स हैं, जिसको आपको फॉलो करना चाहिए.

Cholesterol Control Tips: कोलेस्ट्रॉल को लेकर मार्केट में अलग-अलग विचार होते हैं. बॉडी में इसको कंट्रोल करने को लेकर तमाम तरह के उपाय भी मौजूद है, इसके बाद भी बॉडी में गंदा कोलेस्ट्राल जकड़ने लगता है और कुछ लोग हार्ट अटैक के शिकर हो जाते हैं. दरअसल, आपको अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करने साथ-साथ खान-पान पर भी ध्यान देना होगा, तभी जाकर शरीर में गंदा कोलेस्ट्रॉल एंट्री नहीं कर पाएगा. तो आइए जानते हैं कि इसके अलावा ऐसे कौन-से टिप्स हैं, जिन्हें आपको फॉलो करना चाहिए.

फाइबर और विटामिन वाली चीजों को खाएं

क्या आप जानते हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर ब्लड प्रेशर बढ़ने के साथ-साथ दिल से जुड़ी समस्याएं को जन्म देता है. ऐसे में आपको फाइबर और विटामिन वाली चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना होगा, तभी जाकर आप इस परेशानी से बच सकते हैं. बता दें कि मांस, डेयरी और चीन जैसे चीजों से आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है. डाइट में आपको बीज, नट्स, पत्तेदार सब्जियां और साबुत अनाज को अपनी डाइट में शामिल करना होगा.

अनहेल्दी लाइफस्टाइल से बचें

अनहेल्दी लाइफस्टाइल से बचने की कोशिश करनी चाहिए, इसके वजह से ही आपकी बॉडी में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है. उदाहरण के लिए आपको शराब और स्मोकिंग से दूरी बनानी होगी, क्योंकि इसका सेवन करने से बॉडी में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने की संभावना होती है.

एक्सरसाइज करने से मिलेगा लाभ

इसके साथ ही आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करनी चाहिए, क्योंकि इसकी कमी से शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा हो सकता है. यह फैट आपके लीवर में जमा हो सकता है और आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. )

Related Articles

Back to top button