ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
व्यापार

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की मैच्योरिटी से पहले निकासी पर कितना मिलेगा पैसा, RBI ने तय की दर

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) सरकारी सिक्योरिटीज हैं और यह फिजिकल गोल्ड का एक ऑप्शन हैं. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी किया जाता है.

नई दिल्ली. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड यानी एसजीबी (Sovereign Gold Bond) के प्रीमैच्योर रिडेंप्शन के लिए दर 5,115 रुपये प्रति यूनिट तय की गई है. भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई (RBI) ने एक बयान में यह जानकारी दी.

मैच्योरिटी से पहले भी भुना सकते हैं गोल्ड बॉन्डआरबीआई के निर्देशों के अनुसार, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का मैच्योरिटी पीरियड 8 साल है लेकिन लॉक इन पीरियड 5 साल है यानी गोल्ड बॉन्ड खरीदे जाने के 5 साल पूरे होने के बाद अगले ब्याज भुगतान की तिथि पर इसे प्रीमैच्योरली भुनाने की अनुमति दी जा सकती है. 17 नवंबर 2016 को जारी एसजीबी 2016-17 की तीसरी सीरीज की ड्यू डेट 17 मई, 2022 है.

आरबीआई ने एक बयान में कहा, ”17 मई, 2022 से पहले एसजीबी रिडेंप्शन के लिए प्रति यूनिट 5,115 रुपये का रिडेंप्शन वैल्यू होगा. यह मूल्य 9 से 13 मई के बीच सोने के बंद भाव के औसत के आधार पर है.”

बॉन्ड पर टीडीएस लागू नहीं होताटैक्समैनेजर.इन के मुख्य कार्यकारी दीपक जैन ने बताया कि एसजीबी से अर्जित ब्याज पर अन्य स्रोतों से आय के रूप में टैक्स लगेगा जबकि बॉन्ड पर टीडीएस लागू नहीं होता.

क्या होता है सॉवरेन गोल्ड बॉन्डसॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सरकारी सिक्योरिटीज हैं और यह फिजिकल गोल्ड का एक ऑप्शन हैं. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किया जाता है.

कहां से खरीद सकेंगे सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड?गौरतलब है कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सभी बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), डाकघर और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) के माध्यम से बेचे जाएंगे. बता दें कि स्माल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक में इनकी बिक्री नहीं होती है.

अधिकतम चार किलोग्राम मूल्य तक का बॉन्ड खरीदने की सीमाउल्लेखनीय है कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में एक वित्त वर्ष में एक व्यक्ति अधिकतम 4 किग्रा गोल्ड के बॉन्ड खरीद सकता है. वहीं न्यूनतम निवेश एक ग्राम का होना जरूरी है. वहीं, ट्रस्‍ट या उसके जैसी संस्‍थाएं 20 किग्रा तक के बॉन्‍ड खरीद सकती हैं. बता दें आवेदन कम से कम 1 ग्राम और उसके मल्‍टीपल में जारी होते हैं.

Related Articles

Back to top button