ब्रेकिंग
Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का...
विदेश

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सिडनी के मॉल में मची भगदड़, 5 घायल

नई दिल्ली। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सिडनी के एक शॉपिंग सेंटर में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां क्रिसमस के मौके पर गिफ्ट से भरे गुब्बारे को पकड़ने के लिए लोगों के बीच धक्का मुक्की हो गई जिसमें एक महिला सहित 4 पुरूष घायल हो गए। इन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये हादसा सिडनी के उपनगरीय शॉपिंग सेंटर में हुआ।

वीडियो फुटेज हुआ जारी 

इस पूरी घटना का एक वीडियो फुटेज भी जारी हुआ जिसको देखने से हादसे के बारे में पता चल रहा है। इस फुटेज में दिख रहा है कि क्रिसमस के मौके पर सेंटर को सजाया गया था। यहां बड़े पैमाने पर गिफ्ट से भरे गुब्बारे लगाए गए थे। जब भीड़ इस गुब्बारे के नीचे जमा हो गई तो गुब्बारे को छोड़ दिया गया। इन गुब्बारों को पकड़ने के लिए लोगों के बीच धक्का मुक्की होने लगी जिसमें ये लोग घायल हुए।

Reuters

@Reuters

Five people were hospitalized after a promotional Christmas event ended in a stampede at a shopping mall in Sydney. Video footage showed people jostling for balloons containing gift cards https://reut.rs/398cy11 

एम्बेडेड वीडियो

100 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
बढ़ती गई भीड़ हुआ हादसा 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शॉपिंग सेंटर में काफी संख्या में लोग जमा हो गए। इसी बीच कुछ लोग यहां सजाए गए गुब्बारे के नीचे जमा हो गए, उसके बाद इन गुब्बारों को छोड़ दिया गया, इसको पकड़ने के लिए लोगों में धक्का मुक्की हो गई। कुछ लोग असंतुलित होकर गिर गए, इस वजह से घायल हुए। इन सभी के बीच सेंटा क्लाज की ड्रेस में एक व्यक्ति भी मौजूद था। कुछ लोग इसके साथ फोटो आदि भी खिंचवा रहे थे। सेंटा की ड्रेस पहने युवक को भी चोटें आई हैं।

जोनाथन नॉट ने बनाया फुटेज 

इस शॉपिंग सेंटर में जोनाथन नॉट भी मौजूद थे, जब उन्होंने देखा कि भगदड़ मच गई, उसके बाद वो वीडियो बनाने लगे। वो इतनी भीड़ देखकर चिंतित थे, जब उन्होंने देखा कि धक्का मुक्की होने लगी है तो उन्होंने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी वीडियो में ये पूरी घटना दिख रही है।

कुल 12 लोग हुए घायल 

शपिंग सेंटर में काफी भीड़ जमा थी। क्रिसमस के मौके को ध्यान में रखते हुए इसे काफी अच्छी तरह से सजाया गया था। जब बंधे हुए गुब्बारों को तोड़ दिया गया तो उसको पकड़ने के लिए सभी लोग छपट पड़े, इसी दौरान एक तरफ लोग गिर गए। इससे यहां कुल 12 लोग घायल हुए, पैरामेडिक्स को घटनास्थल पर बुलाया गया, इन्होंने इन घायलों का इलाज किया। इनमें से 4 पुरुषों और एक महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button