ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
छत्तीसगढ़

आत्मानंद स्कूल के इन छात्रों ने मेरिट लिस्ट में बनाई जगह

भानुप्रतापपुर. शनिवार को छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे आए. जिसमें एक बार फिर बाजी मारी. अच्छी बात ये रही कि प्रदेश में टॉप 10 में जगह बनाने वाले स्टूडेंट्स में स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे भी शामिल हैं.

दरअसल भानुप्रतापपुर के एक जुड़वा भाई-बहन ने 10वीं की परीक्षा में मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई. दोनों ने सभी विषयों में करीब-करीब एक ही नंबर लाया है. एक का 87.83 प्रतिशत तो दूसरे का 86.33 प्रतिशत नंबर आया है. भाई को संस्कृत में 9 नंबर कम मिलने के कारण वह कुछ अंक से पीछे रह गया.

भानुप्रतापपुर के रहने वाले रमेश दर्रो जो भानुप्रतापपुर के शासकीय महर्षि वाल्मीकि महाविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ हैं. उनकी पुत्री अदिति दर्रो और अभिनव ने 10वीं की परीक्षा दी. जिसमें दोनों मेरिट से पास हुए. दसवीं की परीक्षा में छोटी बहन अदिति ने जहां 87.83 प्रतिशत नंबर लाए तो भाई अभिनव को भी 86.33 प्रतिशत अंक मिला. जुड़वा बच्चों के परिजनों ने बताया कि अदिति और अभिनव के जन्म में सिर्फ 45 मिनट का फर्क है.

डॉक्टर और इंजीनियर बनना चाहते हैं बच्चे

परिजनों ने बताया कि आदिति डॉक्टर बनना चाहती है और अभिवन इंजीनियर बनना चाहता है. बहरहाल ये प्रदेश सरकार के लिए अच्छी खबर है कि उनके द्वारा शुरू की गई आत्मानंद स्कूल की योजना रंग ला रही है और यहां बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिल रही है.

Related Articles

Back to top button