ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
मध्यप्रदेश

किससे जुड़े हैं गुना हत्याकांड के तार ? BJP नेताओं के साथ आरोपियों की तस्वीरें वायरल, MLA जयवर्धन ने कहा- अपराधियों और बीजेपी नेताओं की निकाली जाए कॉल डिटेल

भोपाल। मध्यप्रदेश के गुना में पुलिसकर्मियों के हत्याकांड पर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं. बीजेपी दिग्विजय सिंह के परिवार पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगा रही है. अब दिग्विजय सिंह के बेटे और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के आरोप पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि गुना पुलिस के हत्यारों के तार राघोगढ़ किले से नहीं, बल्कि बीजेपी नेताओं से जुड़े हैं. आरोपियों और बीजेपी नेताओं के कॉल डिटेल की जांच होनी चाहिए.

विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि जो लोग एनकाउंटर में मारे गए, उनके तार राघोगढ़ से जुड़े हुए हैं, लेकिन सच्चाई सामने आया, कांग्रेस ने फोटो सहित प्रमाण दिए हैं. जो लोग एनकाउंटर में मारे गए हैं उनके तार बीजेपी से जुड़ रहे हैं. जिले के बीजेपी उपाध्यक्ष के साथ फोटो भी सामने आए हैं. जिससे स्पष्ट होता है कि कहीं ना कहीं तार जुड़ रहे.

जयवर्धन सिंह ने आगे कहा कि कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का संरक्षण आरोपियों पर है. गुना पुलिस के हत्यारों के तार राघोगढ़ किले से नहीं, बल्कि BJP नेताओं से जुड़े हुए है. इसकी जांच होनी चाहिए. आरोपियों और बीजेपी नेताओं के बीच क्या संबंध थे, वह सामने आ जाएंगे. इस मामले में जो भी आरोपी है, उनके कॉल डिटेल की जांच होनी चाहिए.

बता दें कि गुना जिले की आरोन थाना क्षेत्र में सूचना मिली थी कि शहर के कुछ लोग जंगल में काले हिरण का शिकार कर रहे हैं. जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो बदमाशों और पुलिस के बीच में मुठभेड़ शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में एसआई राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम की गोली लगने से उनकी मौत हो गई. इस पटना में ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. यह घटना सुबह शनिवार तकरीबन 3 और 4 बजे के बीच हुई.

Related Articles

Back to top button