ब्रेकिंग
Dhar Mega Theft: धार के कवठी में बड़ी चोरी; शादी के लिए घर में रखे 60 लाख के जेवर ले उड़े बदमाश, CCT... MP Government Teacher Row: शराब के नशे में होश खो बैठा सरकारी स्कूल का गुरुजी; गलियों में घूमने के ब... Katni Road Accident: महाकाल दर्शन कर लौट रहे UP के बैंक कर्मियों की कार ट्रक में घुसी; 2 की मौत, 3 ग... Dhar Bhojshala News: हाई कोर्ट के आदेश के बाद पहला शुक्रवार; धार भोजशाला में नमाज बंद, मां वाग्देवी ... सावधान! अभी तो सिर्फ गर्मी का ट्रेलर है, असली 'फिल्म' 25 मई से होगी शुरू; 9 दिन बरसने वाली है आग! Cockroach Janta Party: क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी'? 30 साल के युवक ने सोशल मीडिया पर चुटकियों में ख... Ratlam Toll Plaza Row: चिकलिया टोल प्लाजा मैनेजर को भाजयुमो नेता ने दी धमकी; ऑडियो वायरल होने के बाद... MP Lokayukta RTI Case: क्या लोकायुक्त में मिलेगी RTI से जानकारी? मप्र सरकार की अधिसूचना पर सुप्रीम क... Dhar Sand Mining: धार के मनावर में नर्मदा किनारे रेत माफिया बेखौफ; कोर्ट की रोक के बावजूद नदी का सीन... Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा; रोहिणी का समुद्र में निवास, ज्योतिषाचार्य ने दिए इस बार बंपर...
व्यापार

यह सरकारी कंपनी सीनियर सिटीजन को फिक्स्ड डिपॉजिट पर दे रही 8.5 फीसदी ब्याज दर

भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो दर में बढ़ोतरी के बाद से फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरें बहुत आकर्षक होती जा रहीं हैं. तमिलनाडु पावर फाइनेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन सीनियर सिटीजन को 8.5 फीसदी दर से ब्याज दे रहा है.

नई दिल्ली . हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो दर में बढ़ोतरी करने के बाद फिक्स्ड डिपॉजिट बहुत अधिक आकर्षक होते जा रहे हैं. कई प्रमुख पब्लिक और प्राइवेट बैंकों ने पहले ही फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है, जिससे कस्टमर्स को अपनी जमा पर उच्च ब्याज दर मिलने लगी है.फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश का सबसे सुरक्षित विकल्प माना जाता है. बहुत से लोग अत्यधिक महंगाई और शेयर बाजार की अस्थिरता के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट का विकल्प चुन रहे हैं. आप बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों और डाकघरों के कम जोखिम वाले फाइनेंसियल इंट्रूमेंट में निवेश कर सकते हैं.

तमिलनाडु पावर फाइनेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ऐसी ही सरकारी कंपनी है, जो फिक्स्ड डिपॉजिट पर अत्यधिक आकर्षक ब्याज दर दे रही है. कंपनी ने सीनियर सिटीजन को 8.5 फीसदी ब्याज दर देने का फैसला किया है. कंपनी ने निवेशकों की आवश्यकता के अनुरूप फिलहाल दो विकल्पों को पेश किया है. इनमें एक गैर-संचयी सावधि जमा यानी नॉन कम्युलेटिव फिक्स्ड डिपॉजिट और दूसरा कम्युलेटिव फिक्स्ड डिपॉजिट है.

नॉन कम्युलेटिव फिक्स्ड डिपॉजिट

इस फिक्स्ड डिपॉजिट के तहत निवेशक मासिक, त्रैमासिक और वार्षिक ब्याज प्राप्त कर सकते हैं. जब फिक्स्ड डिपॉजिट मैच्योर हो जाती है, तो वे अपना निवेश वापस ले सकते हैं. यह फिक्स्ड डिपॉजिट 2, 3, 4 और 5 साल की अवधि के लिए कराई जा सकती है. इस पर अवधि के हिसाब से ब्याज दरें नॉन सीनियर सिटीजन के लिए 7.25 फीसदी से 8 फीसदी के बीच हैं.

वहीं, सीनियर सिटीजन को 8.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है. वैसे, बता दें कि उन्हें 8.5 फीसदी की ब्याज दर 60 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर ही मिलेगी. 48 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर 8.25 फीसदी ब्याज मिलेगा.

कम्युलेटिव फिक्स्ड डिपॉजिट

तमिलनाडु पावर फाइनेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का यह दूसरा प्रोडक्ट है जिससे सीनियर सिटीजन फायदा उठा सकते हैं. इसमें ब्याज दर त्रैमासिक कंपाउंड होगी, जिसे मैच्योरिटी पर निवेशकों को भुगतान किया जाएगा.

इस फिक्स्ड डिपॉजिट की अवधि भी 1, 2, 3, 4 और 5 साल है. समयावधि के हिसाब से 7.25 फीसदी से 8.5 फीसदी के बीच ब्याज दर निर्धारित की गई है. 58 साल या उससे अधिक उम्र के लोग 60 महीने की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8.5 फीसदी ब्याज दर का लाभ उठा सकते हैं.

Related Articles

Back to top button