ब्रेकिंग
Ranchi Fuel Crisis: रांची के पेट्रोल पंपों पर 'नो स्टॉक' के बोर्ड, फुल टैंक तेल देने पर लगी रोक Deoghar News: देवघर सदर अस्पताल में गंदगी का अंबार, कचरे की दुर्गंध से मरीज और परिजन परेशान Dhanbad News: धनबाद में कांग्रेस और प्रशासन के बीच आर-पार, जिलाध्यक्ष ने CO के खिलाफ थाने में की शिक... Jharkhand Fuel Crisis: अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, झारखंड में पेट्रोल-डीजल की किल्लत; पीएम की अपील पर... Palamu Crime: पलामू में शर्मनाक करतूत, 68 साल के बुजुर्ग ने 4 साल की मासूम से किया दुष्कर्म Palamu News: करोड़ों की 'आई ऑन व्हील्स' गाड़ियां धूल फांक रहीं, पलामू में सरकारी धन की बर्बादी Bokaro Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर कुएं में फेंका शव, आरोपी तूफान मांझी को उम्रकैद की सजा नगर निगम चुनाव 2026: मोहाली में निजी संस्थानों के कर्मचारियों के लिए अवकाश की मांग, भाजपा का बड़ा बय... High Court Decision: रिश्वतखोरी मामले में FCI कर्मचारी की अनिवार्य सेवानिवृत्ति बरकरार, हाईकोर्ट का ... Ludhiana Snatching News: लुधियाना में महिला से 3 तोले सोने के गहने झपटने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार
खेल

Share Market की धमाकेदार शुरुआत, Sensex-Nifty ऑल टाइम हाई पर

नई दिल्ली। शेयर बाजार की आज रिकॉर्ड शुरुआत हुई। सेंसेक्स आज नए शिखर 52,566.76 पर पहुंच गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सुबह 09:16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 213.45 अंकों की तेजी के साथ 52,513.92 और निफ्टी 73.25 अंक बढ़कर 15,811.00 के स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 358.83 अंकों की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 102.40 अंक की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयरों में पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले।

अमेरिका में मई महीने के मुद्रास्फीति आंकड़े आने से पहले एशिया के अन्य बाजारों में तेजी रही। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 846.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button