ब्रेकिंग
Indian Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी बाजार पर संकट, 'सुपर अल नीनो' से क्यों... WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में तापमान 46 डिसे पार

ग्वालियर । सुबह से तीखी धूप व गर्म हवाओं ने शहरवासियाें काे भीषण गर्मी का अहसास कराया। सुबह साढ़े 11 बजे तापमान 42.4 डिग्री पर जा पहुंचा था, लेकिन दिन में बादल छाने से कुछ देर के लिए लाेगाें काे धूप से राहत मिल गई। हालांकि ये ज्यादा देर नहीं रहा, क्याेंकि गर्म हवाओं ने वातावरण में गर्मी पिछले दिन से कही अधिक बढ़ा दी और तापमान 46.6 डिग्री पर पहुंच गया। पिछले तीन दिन से लगातार पारा 46 डिग्री के ऊपर पहुंच रहा है। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, जिसकी वजह से रविवार को कुछ स्थानों पर आसमान में बादल छाए और हवाएं गर्म रहीं। इस कारण पारा अन्य दिनों से ऊपर जा पहुंचा।पश्चिमी विक्षोभ आने से अगले तीन दिन तक अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है, जबकि इतना ही न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है। 24 और 25 मई को फिर से पश्चिमी विक्षोभ आएगा तब बारिश के आसार बन सकते हैं। रविवार काे अधिकतम तापमान 46.6 डिसे रिकार्ड हुआ, जाे सामान्य से 5 डिग्री अधिक था। जबकि न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई और तापमान 29.5 डिसे दर्ज किया गया। दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलीं, जिनकी रफ्तार 6 से 8 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। हवा में आद्रता 32 फीसद रही।

Related Articles

Back to top button