ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

भीषण गर्मी में लू से बचने के आयुर्वेद उपाय

1. बेल का शरबत : बेल को गर्मियों में वरदान माना जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और यह पेट को ठंडक देकर डिहाइड्रेशन से बचाता है। बेल का शरबत पीने से न सिर्फ कब्ज की समस्या दूर होती है बल्कि यह लू से बचने के लिए भी मददगार साबित होता है।2. गिलोय का सेवन  : गिलोय एक आयुर्वेदिक औषधी है, जो लू के कारण होने वाले बुखार को जल्द ठीक करने में सहायक होती है। साथ ही गिलोय से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसके अलावा गिलोय का सेवन करने से कई बड़ी बीमारियों से भी निजात मिलती है।3. सेब का सिरका  : सेब का सिरका भी गर्मियों के लिए बहुत लाभदायक होता है। सेब के सिरके के सेवन से शरीर में संतुलन बना रहता है और मिनरल्स की आवश्यकता भी पूरी हो जाती है। गर्मियों में इसका सेवन जरूर करना चाहिए, ताकि शरीर को स्वस्थ रखा जा सकें।4. चंदनासव  : चंदनासव एक मूत्रल औषधि है जो शरीर को ठंडक प्रदान करती है। लू लगने पर इसका इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा चंदनासव के और भी कई आयुर्वेदिक फायदें हैं।5. खसखस  : खसखस का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। खसखस में मौजूद आयरन, विटामिन और जिंक हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं, जिससे गर्मियों में लू लगने के खतरे को कम किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button