ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
व्यापार

1 करोड़ से ज्यादा ग्राहक इस Honda बाइक पर दिखा चुके भरोसा, 5,999 रुपये देकर आप भी लाएं घर

Honda Shine 125: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया सस्ती और पैसा वसूल मोटरसाइकिल के लिए काफी मशहूर है. हीरो की धाकड़ बाइक स्प्लैंडर (Splendor) के मुकाबले होंडा शाइन (Honda Shine) भी ग्राहकों के बीच खूब पसंद की जाती है. अबतक इस किफायती बाइक को 1 करोड़ से ज्यादा ग्राहक खरीद चुके हैं.

Honda Shine 125: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle And Scooter India) की बिक्री में जोरदार इजाफा करने वाली बाइक होंडा शाइन (Honda Shine) है जिसे अबतक 1 करोड़ से ज्यादा ग्राहक खरीद चुके हैं. होंडा टू-व्हीलर्स इस बाइक की बिक्री में और भी इजाफा करने के लिए आसान फाइनेंस पर ये बाइक उपलब्ध करा रही है और सिर्फ 5,999 रुपये डाउन पेमेंट के साथ नई होंडा शाइन घर ला सकते हैं. इस बाइक की ऑनरोड कीमत 90,000 रुपये है और आसान EMI पर आप इस बाइक को खरीद सकते हैं. होंडा शाइन के लिए ग्राहकों को 3 साल तक हर महीने 2,700 रुपये की EMI देनी होगी.

परफॉर्मेंस में मानी जाती है बेस्ट

कंपनी के मुताबिक 125CC सेगमेंट में यह पहली ऐसी बाइक है, जिसे 1 करोड़ ग्राहकों ने खरीदा है. यह होंडा की 125 सीसी सेगमेंट में बेस्ट सेलिंग (best selling motorcycle) बाइक है. इस बाइक को परफॉर्मेंस के मामले में बेहतर माना जाता है. दरअसल इस बाइक में पॉवर के लिए 123.94 CC का सिंगल सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, SI इंजन दिया गया है, जो 7500 RPM पर 7.9 kW की मैक्सिमम पावर और 6000 RPM पर 11 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है.

हल्की और किफायती बाइक

भारतीय बाजार में Honda Shine 5 कलर ऑप्शन्स में आती है. इनमें, डीसेंट ब्लू मैटेलिक, मैट एक्सिस ग्रे, जेनी ग्रे मैटेलिक और रेबल रेड मैटेलिक शामिल हैं. साथ ही आपको बता दें कि होंडा शाइन की लंबाई 2046 मिलीमीटर, चौड़ाई 737 मिलीमीटर और ऊंचाई 1116 मिलीमीटर है. इसका व्हीलबेस 1285 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 162 मिलीमीटर है. इसके ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक दोनों ही वेरिएंट का कर्ब वजन 114 किलोग्राम है. इसमें 10.5 लीटर की क्षमता वाला पेट्रोल टैंक दिया गया है.

इतनी कीमत में ऐसा परफॉर्मेंस

ऐसे दौर में जब मोटरसाइकिल की कीमतें भी आसमान छू रही हों, तब इस बाइक की कीमत आम आदमी की जेब और जरूरत के हिसाब से ठीक मानी जाती है. भारतीय बाजार में इसके ड्रम ब्रेक दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 76,314 रुपये है, जो इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट पर 80,314 रुपये तक जाती है.

Related Articles

Back to top button