ब्रेकिंग
Bihar Madrasa Inspection: बिहार में सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का होगा भौतिक सत्यापन; शिक्षा विभाग... Rewa Crime News: शव वाहन में हो रही थी बकरियों की तस्करी; रीवा पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़, ड्रा... Jabalpur Lokayukta Action: जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार; लोकायु... Ujjain-Jhalawar Fourlane: सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन-राजस्थान की राह; 2721 करोड़ के फोरलेन प... Bhopal Fraud News: पुराने नोट बेचने के चक्कर में महिला ने गंवाए 1.91 लाख रुपये; जानें कैसे ठगों ने ब... Ujjain Development News: महाकाल महालोक के बाद बदली उज्जैन की तस्वीर; आध्यात्मिक राजधानी से अब 'विकास... MP Tax Evasion: कर चोरी और फर्जी बिलिंग पर लगाम; एमपी सरकार का नया डिजिटल मॉड्यूल, अब नागरिक सीधे कर... Tvisha Sharma Death Case: भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी; सीबीआई क्राइम सी... Morena News: हाथ बांधकर नदी में कूदा प्रेमी युगल; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है पूर... MP Transport News: मध्यप्रदेश में अब 7 क्षेत्रों में होगा बस संचालन; मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की...
व्यापार

SBI ने ग्राहकों को एक महीने में दूसरी बार द‍िया झटका, कल से लागू हो गया नया न‍ियम

SBI MCLR Hike : एसबीआई ने एक महीने में लगातार दूसरे बार एमसीएलआर में बढ़ोतरी की है. इससे बैंक के लोन महंगे हो जाएंगे. एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार बदली हुई एमसीएलआर दर 15 मई से लागू होगी.

SBI MCLR Hike : स्टेट बैंक ऑफ इंड‍िया (SBI) ने अपने ग्राहकों को एक बार फ‍िर झटका द‍िया है. एसबीआई (SBI) की तरफ से फ‍िर से इंटरेस्‍ट रेट बढ़ा द‍िया गया है. बैंक ने मार्ज‍िनल कॉस्‍ट ऑफ लेंड‍िंग रेट्स को 10 बेस‍िस प्‍वाइंट बढ़ाया है. ज‍िसके बाद बैंक की तरफ से ग्राहकों को म‍िलने वाला कर्ज महंगा हो जाएगा. नई दरें 15 मई से प्रभावी होंगी. इससे पहले बैंक की तरफ से अप्रैल में भी एमसीएलआर (MCLR) बढ़ाया गया था.

बढ़ जाएगी ईएमआई

अगर आपका भी होम लोन, पर्सनल लोन या कार लोन एसबीआई से चल रहा है तो बैंक के इस कदम से एक बार फ‍िर आपकी ईएमआई (EMI) बढ़ जाएगी. देश के सबसे बड़े बैंक ने एक महीने में दूसरी बार एमसीएलआर (MCLR) में बढ़ोतरी की है. दोनों बार यह वृद्ध‍ि म‍िलाकर 0.2 प्रतिशत हो गई है.

रेपो रेट बढ़ने के बाद क‍िया बदलाव

एसबीआई (SBI) की तरफ से यह बदलाव र‍िजर्व बैंक ऑफ इंड‍िया (RBI) की तरफ से रेपो रेट में इजाफा करने के बाद क‍िया गया है. इस महीने की शुरुआत में आरबीआई ने रेपो रेट 0.40 प्रतिशत बढ़ाकर 4.40 प्रतिशत कर दिया था. एसबीआई की तरफ से ब्‍याज दर बढ़ाए जाने के बाद आने वाले द‍िनों में दूसरे बैंकों का भी लोन महंगा होने की भी उम्‍मीद है.

15 मई से लागू हुए नए रेट

एमसीएलआर में इजाफा होने के बाद ऐसे ग्राहकों की ईएमआई बढ़ जाएगी, जिन्होंने एमसीएलआर पर लोन लिया है. एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार बदली हुई एमसीएलआर दर 15 मई से लागू होगी. इस बदलाव के बाद एक साल की एमसीएलआर 7.10 प्रत‍िशत से बढ़कर 7.20 प्रत‍िशत हो गई है. इससे पहले एसबीआई की तरफ से प‍िछले द‍िनों एफडी रेट बढ़ाए गए थे.

Related Articles

Back to top button