ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
लाइफ स्टाइल

इन उपायों से रखें गर्मियों में बॉडी को हेल्दी और एनर्जेटिक

जिस तरह की गर्मी इस वक्त पड़ रही है उससे बचने के लिए एसी और कूलर में बैठना ही सबसे सटीक बचाव नजर आ रहा है लेकिन इससे हम सब वाकिफ हैं कि ये सही उपाय नहीं है। दिनभर एसी में बैठने से बेशक आराम का एहसास तो होता है लेकिन साथ ही साथ बहुत ज्यादा थकान भी। तो इसे दूर करने के लिए चाय और कॉफी पीने के बजाय यहां दिए जा रहे उपायों पर ध्यान दैं

1. सुबह जल्दी उठने की आदत डालें : कई सारी रिसर्च से पता चलता है कि सुबह जल्दी उठने वाले लोग पूरे दिन एनर्जेटिक फील करते हैं। उनके पास खुद के लिए और दूसरे कामों के लिए पर्याप्त वक्त रहता है। जिसे वो इत्मीनान से पूरा कर सकते हैं साथ ही साथ अपनी मनपसंद चीज़ों को भी करने के लिए वक्त निकाल सकते हैं। काम के साथ-साथ खुद को खुश रखने वाली एक्टिविटीज़ आपको रिचार्ज करने का भी काम करती है। सुबह जल्दी उठने स रात को टाइम पर सो भी जाते हैं जिससे शरीर के लिए जरूरी 7-8 घंटे की नींद पूरी की जा सकती है।

2. पर्याप्त मात्रा में पानी पिेएं : पानी की कमी की वजह से भी कई बार थकान का एहसास होता है इसलिए जरूरी है थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहना। पानी के अलावा और भी कई तरह के लिक्विड्स बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए लिए जा सकते हैं, जैसे- दही, छाछ, नारियल पानी, फलों, सब्जियों का जूस, नींबू का रस, सत्तू, बेल का शरबत आदि। ये कई तरह से बॉडी के लिए फायदेमंद हैं। सबसे पहली बात तो इनसे एनर्जी मिलती है। दूसरा फायदा ये बॉडी को हाइड्रेट रखते हैं और तीसरा लू से भी बचाव करते हैं।

3. खुद को एक्टिव रखना : गर्मियों में एनर्जेटिक बने रहने के लिए खुद को एक्टिव रखना भी जरूरी है। इसके लिए एक्सरसाइज़ करें, योग करें, बैडमिंटन, फुटबॉल या जो भी खेल आपको पसंद हो उसे खेलने के लिए वक्त निकालें। कुछ न पॉसिबल हो तो बच्चों के साथ ही थोड़ी उछल-कूद कर लें, इससे भी फायदा होगा। इन एक्टिविटीज़ से बॉडी में ब्लड का सर्कुलेशन सही तरह से होता है जिससे थकान की समस्या नहीं होती।

Related Articles

Back to top button