ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

असम में मानसून-पूर्व बाढ़ से 8 की मौत, 4 लाख से अधिक लोग प्रभावित

गुवाहाटी| मानसून-पूर्व बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। बाढ़ से अब तक 26 जिलों में चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी मंगलवार को दी। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अधिकारियों ने कहा कि पिछले 24 घंटों में पश्चिमी असम के उदलगुरी जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि इससे पहले दीमा हसाओ और लखीमपुर जिलों में बाढ़ और भूस्खलन में सात लोगों की मौत हो गई थी।

हालांकि, कछार जिले की एक अनौपचारिक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक बच्चे और दो अधेड़ उम्र के लोगों सहित चार लोग अलग-अलग नदियों में बह गए।

एएसडीएमए के एक बुलेटिन में कहा गया है कि 80,659 बच्चों और 1,39,541 महिलाओं सहित कम से कम 4,03,352 लोग प्रभावित हुए हैं और 26 जिलों के 1,089 गांवों में लगभग 1,900 घर आंशिक रूप से और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 39,558 से अधिक लोगों ने 89 राहत शिविरों में शरण ली है।

सबसे अधिक प्रभावित जिलों में कछार, दीमा हसाओ, होजई, नगांव, चराईदेव, दरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, बजली, बक्सा, विश्वनाथ और लखीमपुर शामिल हैं।

दीमा हसाओ जिले में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के पहाड़ी खंड में स्थिति मंगलवार को गंभीर बनी रही, क्योंकि पहाड़ी क्षेत्र में बारिश का कहर जारी है, जिससे लुमडिंग-बदरपुर सिंगल लाइन रेलवे मार्ग प्रभावित हुआ है।

एनएफआर के अधिकारियों ने कहा कि दुर्गम इलाकों के साथ निर्बाध बारिश ने बहाली और मरम्मत कार्य को बुरी तरह प्रभावित किया, जिसमें कई सप्ताह लग सकते हैं।

असम में लुमडिंग-बदरपुर खंड त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और असम के दक्षिणी भाग को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने का एकमात्र मार्ग है।

रेल संपर्क पिछले चार दिनों से कटा हुआ है।

Related Articles

Back to top button